Jaipur News: क्राइम मीटिंग के बाद सीएम गहलोत का बड़ा फैसला, 20 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: सीएम गहलोत की क्राइम मीटिंग के बाद सरकार ने देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए 20 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन 20 में से 15 अधिकारियों को नए जिलों में ओएसडी लगाया गया है। ये सभी ओएसडी बतौर एसपी इन जिलों में काम करेंगे। बता दें कि इससे पहले इन जिलों में 15 आईएएस को ओएसडी के तौर पर लगाया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो क्राइम मीटिंग में कुछ अधिकारियों की परफाॅर्मेंस ने सीएम नाखुश थे। इसलिए क्राइम मीटिंग के बाद सीएम ने डीजीपी से अलग से चर्चा की। इसके बाद 5 वरिष्ठ अधिकारियों को तबादला कर दिया गया। जिनमें वीके सिंह, हवा सिंह घूमरिया, रुपिंदर सिंघ, राहुल प्रकाश, डाॅ रामेश्वर सिंह हैं।
विजय कुमार सिंह ADG साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवा, रुपिंदर सिंह भरतपुर रेंज, राहुल प्रकाश अति.पुलिस आयुक्त ट्रैफिक एवं प्रशासन जयपुर आयुक्तालय, रामेश्वर सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस,सतर्कता पुलिस मुख्यालय लगाया है।
जारी आदेश के अनुसार अनिल कुमार विशेषाधिकारी (पुलिस),नीमकाथाना, शैलेंद्र सिंह इंदौरिया विशेषाधिकारी (पुलिस),सांचौर, सुशील कुमार विशेषाधिकारी (पुलिस),गंगापुर सिटी, बृजेश ज्योति उपाध्याय विशेषाधिकारी (पुलिस),डीग, रंजीता शर्मा विशेषाधिकारी (पुलिस),कोटपूतली-बहरोड़, हरि शंकर विशेषाधिकारी (पुलिस),बालोतरा और प्रवीण नायक नूनावत विशेषाधिकारी (पुलिस),डीडवाना-कुचामन लगाया है।
राजेंद्र कुमार विशेषाधिकारी (पुलिस), दूदू, राजकुमार गुप्ता विशेषाधिकारी (पुलिस), केकड़ी, अरशद अली विशेषाधिकारी (पुलिस),सलूंबर, आलोक श्रीवास्तव विशेषाधिकारी (पुलिस), शाहपुरा, पूजा अवाना विशेषाधिकारी (पुलिस),अनूपगढ़, विनीत कुमार बंसल विशेषाधिकारी (पुलिस),फलौदी,सुरेंद्र सिंह विशेषाधिकारी (पुलिस),खैरथल, नरेंद्र सिंह विशेषाधिकारी (पुलिस),ब्यावर लगाए गए है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: