Jaipur: सीएम गहलोत का बड़ा ऐलान, प्रदेश के 6 हजार से अधिक दिव्यांगों को मिलेगी स्कूटियां
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur: दिव्यांगजनों का आवागमन आसान कर उन्हें सम्बल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा स्कूटियां वितरित की जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्कूटियां खरीदने के लिए 54.33 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इस राशि से वर्ष 2023-24 के लिए 5 हजार और गत वर्ष वितरण में शेष 1,250 स्कूटियों सहित कुल 6 हजार 250 स्कूटियां क्रय की जाएंगी। ये स्कूटियां रेट्रोफिटेड होंगी, जिससे दिव्यांगाें को बाद में अतिरिक्त खर्च वहन नहीं करना पड़ेगा।बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में 5 हजार स्कूटी वितरण के संबंध में घोषणा की गई थी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर में नवीन होम्योपैथिक महाविद्यालय खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही, महाविद्यालय के संचालन के लिए नवीन पदों के सृजन की भी स्वीकृति प्रदान की है। इस होम्योपैथिक महाविद्यालय का संचालन होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग द्वारा नवस्थापित आयुष शिक्षण सोसायटी के माध्यम से किया जाएगा।
महाविद्यालय संचालन के लिए 12 शैक्षणिक एवं 18 अशैक्षणिक,चिकित्सकीय,पैरा मेडिकल के पद सृजित होंगे। शैक्षणिक पदों में सह आचार्य एवं सहायक आचार्य के 6-6 पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई है।
अशैक्षणिक,चिकित्सकीय,पैरा मेडिकल में मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, रेजीडेंट मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट,जूनियर नर्स, नर्सिंग सुपरिन्टेंडेंट, सीनियर असिस्टेंट एवं लाइब्रेरियन के 1-1 पद, हाउस फिजिशियन एवं नर्सिंग स्टाफ के 2-2 पद तथा लेबोरेट्री टेक्नीशियन एवं लेबोरेट्री असिस्टेंट के 3-3 पद सृजित होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में भरतपुर में होम्योपैथिक महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: