अचानक रुकी बस, गेट हुआ लॉक, फिर धमाके पर धमाके; Jaipur Fire Accident की आंखों देखी

Jaipur Bhankrota Fire Accident : राजस्थान के जयपुर में अग्निकांड कैसे हुआ? इसे लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने आंखों देखा हाल बयां किया है। अग्निकांड का मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई।

Jaipur Bhankrota Fire Accident

जयपुर अग्निकांड।

विज्ञापन

Jaipur Bhankrota Fire Accident : राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से केमिकल से भरे टैंकर में आग लग गई। आग की चपेट में आसपास की कई गाड़ियां आ गईं, जिसमें यात्रियों से भरी बस भी शामिल थी। इस हादसे में 7 की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह से झुलस गए। आग में झुलसे लोगों का इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने आंखों देखा हाल बताया।

जयपुर के भांकरोटा अग्निकांड को लेकर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त राजसमंद से जयपुर जा रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे हमारी बस अचानक रुकी और हमने एक जोरदार धमाका सुना। बस के चारों ओर आग फैल गई थी। जब हमलोगों ने बाहर निकलने की कोशिश तो बस का दरवाजा लॉक हो गया।

विज्ञापन

बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकले लोग

उन्होंने आगे कहा कि दरवाजा बंद होने के बाद हमने बस की खिड़की तोड़ दी और बस से बाहर कूद गए। हमारे साथ करीब 7 से 8 और लोग खिड़की से कूद गए। इसके बाद हमलोग बाहर निकलकर थोड़ी दूर जाकर खड़े हो गए। एक के बाद एक लगातार धमाके हो रहे थे। पास में ही एक पेट्रोल पंप था। हमारी बस को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा। ये बस उदयपुर से आ रही थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

100-200 मीटर की लेन में मौजूद गाड़ियों में लगी आग

बस के एक अन्य यात्री ने बताया कि जब हम सुबह 5.30 बजे सो कर उठे तो हमने एक जोरदार विस्फोट सुना। जो लोग बस से बाहर कूद पाए, वे कूद गए और जो नहीं कूद पाए, वे बस में ही जिंदा जल गए। उन्होंने आगे कहा कि 100-200 मीटर की लेन में मौजूद सभी गाड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ