'देश को सीमाओं से ऊपर उठकर देखना होगा', MPLADS फंड विवाद पर मंत्री विश्नोई का चोंकाने वाला बयान

राजस्थान में कांग्रेस के तीन सांसदों द्वारा अपनी सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MPLADS) की राशि दूसरे राज्य में खर्च किए जाने को लेकर बीजेपी के आरोपों के बीच भजनलाल सरकार के मंत्री के. के विश्नोई का चौंकाने वाला बयान सामने आया है. मंत्री विश्नोई ने इस मुद्दे पर पार्टी लाइन से हटकर बात करते हुए इसे गलत ठहराने से इनकार किया है.

Minister K. K. Bishnoi
विज्ञापन

राजस्थान में कांग्रेस के तीन सांसदों द्वारा अपनी सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MPLADS) की राशि दूसरे राज्य में खर्च किए जाने को लेकर बीजेपी के आरोपों के बीच भजनलाल सरकार के मंत्री के. के विश्नोई का चौंकाने वाला बयान सामने आया है. मंत्री विश्नोई ने इस मुद्दे पर पार्टी लाइन से हटकर बात करते हुए इसे गलत ठहराने से इनकार किया है.

मीडिया से बातचीत में मंत्री विश्नोई ने कहा कि अब देश और प्रदेश की सीमाओं से ऊपर उठकर सोचने का समय आ गया है. उन्होंने कहा, ‘हम पूरे देश को एक यूनिट मानकर चल रहे हैं. जब हम विकसित भारत की बात कर रहे हैं, तो ऐसे में अगर कोई सांसद अपनी निधि देश के किसी दूसरे हिस्से में खर्च करता है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है.’

विज्ञापन

बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय द्वारा इसे गलत बताकर इसे राजनीतिक रूप से गलत बताए जाने के सवाल पर मंत्री विश्नोई ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह हर व्यक्ति की अपनी सोच पर निर्भर करता है.

उन्होंने कहा, ‘अलग-अलग लोगों की अलग-अलग सोच हो सकती है, लेकिन यह मेरा निजी मानना है कि इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए.’

मंत्री के इस बयान को सियासी हलकों में अहम माना जा रहा है, क्योंकि बीजेपी जहां इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमलावर है, वहीं सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का ऐसा रुख पार्टी के आधिकारिक बयान से अलग नजर आ रहा है. विपक्ष इसे बीजेपी के भीतर मतभेद के तौर पर पेश कर सकता है, जबकि सत्तारूढ़ दल के लिए यह बयान असहज स्थिति पैदा कर सकता है.

विज्ञापन

गौरतलब है कि बीजेपी ने कांग्रेस के तीन सांसदों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी संसदीय क्षेत्र विकास निधि की राशि अपने क्षेत्र के बजाय दूसरे राज्य में खर्च करने की सिफारिश की, जिसे पार्टी ने जनता के साथ अन्याय बताया है. इस पूरे मामले ने अब राजस्थान की राजनीति में नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ