Churu: राजस्थान के चूरू से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी की मौत के बाद अपनी 15 साल की बेटी के साथ रेप किया। इतना ही नहीं पिता ने बेटी के गर्भवती होने पर उसे गोली देकर गर्भपात करवाया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता के मामा ने महिला थाने में आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आईपीसी और पाॅक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के मामा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 अगस्त को मेरी भाभी के पास पीड़िता भांजी का फोन आया। जिसने स्वयं को चूरू से ले जाने की बात कही। मामा के चूरू पहुंचने पर भांजी ने बताया कि साल 2020 मां की हार्ट अटेक से मौत के बाद से पिता अपनी बेटी के साथ गलत काम कर रहा है। करीब 2 साल पहले भांजी गर्भवती भी हो गई। जिसके बाद आरोपी पिता ने गर्भ निरोधक गोली खिलाकर गर्भपात करवा दिया।

विज्ञापन

भाई ने किया विरोध घर से किया दरकिनार

डीएसपी ने बताया कि डेढ़ महीने पहले पीड़िता के भाई ने आरोपी पिता को बहन के साथ गलत काम करते देख लिया। इसके बाद उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उसको घर से निकाल दिया। जिसके बाद भाई ननिहाल चला गया। 20 अगस्त को पिता ने उसके साथ मारपीट की और 21 अगस्त को भी उसके साथ गलत काम किया। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा 6 तक पढ़ी थी इसके बाद पिता ने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी। पीड़िता के मामा के अनुसार आरोपी पिता मजदूरी करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ