जिसकी आबरू पर हाथ डाला, उसने प्राइवेट पार्ट काट डाला, ठाणे की महिला ने दिखाई बहादुरी

Maharashtra Crime News: महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद पूरे देश में गुस्से की लहर है। अब महाराष्ट्र के ठाणे में सामने आया मामला लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

uk Crime News
विज्ञापन

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के ठाणे में जो मामला सामने आया है, उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। एक शख्स जानकार महिला को अकेला देख घर में घुस गया। वह महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा। बाद में महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने अपनी आबरू बचाने के लिए नशेड़ी के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। नशेड़ी का सारा नशा काफूर हो गया और वह चिल्लाते हुए वहां से भागा। आरोपी फौरन अस्पताल गया। जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया है।

यह भी पढ़ें:पहले जमीन पर पटका, फिर ब्लेड से काटा पति का प्राइवेट पार्ट; पत्नी ने सहेलियों संग इस घटना को दिया अंजाम

विज्ञापन

आरोपी की हालत वहां गंभीर बनी हुई है। महिला ने 30 साल के शख्स के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि वह घर में अकेली थी। युवक उसका जानकार है, जो नशे में धुत होकर घर में घुस गया। वह उसके साथ सेक्स करने की मांग करने लगा। जिसके बाद बचाव में महिला ने सीधे युवक के प्राइवेट पार्ट पर अटैक किया। मामला शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे भिवंडी इलाके में सामने आया। आरोपी का नाम सत्यनारायण राच्चा है। जिसने 26 साल की महिला की अस्मत लूटने का प्रयास किया।

पलक झपकते ही उतर गया नशा

महिला ने उसे चेतावनी दी। लेकिन आरोपी महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। इसके बाद आरोपी जबरदस्ती करने लगा। महिला अपने बचाव की खातिर किचन में घुस गई। वहां महिला ने करछुल (चाकू टाइप) उठाया और आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर जोरदार वार किया। जिसके बाद आरोपी का सारा नशा उतर गया। वह चीखते हुए महिला के घर से भागा। जिसके बाद सीधा अस्पताल पहुंचा। अस्पताल प्रबंधन ने Maharashtra पुलिस को सूचना दी। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को डिस्चार्ज होते ही अरेस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ