ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के आंदोलन को नहीं मिली परमिशन, मुंबई पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके

Mumbai News: चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने मुंबई पुलिस से शिवाजी पार्क में आंदोलन करने की इजाजत मांगी थी, जिसको लेकर पुलिस ने इनकार कर दिया. अब दीपके ने पुलिस प्रशासन पर जुबानी हमला बोला है.

Abhijeet Dipke ANI

अभिजीत दीपके (Photo-ANI)

विज्ञापन

Abhijeet Dipke Slam Mumbai Police: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने रविवार 27 सितंबर 2026 को कहा है कि मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के विरोध प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. दीपके ने कहा कि अगर पार्टी को विरोध करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने से रोका जाता है, तो वो गांधी जयंती पर मुंबई में ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करने पर विचार करेगी.

पहले ही दी थी CEC को चेतावनी

कॉकरोच जनता पार्टी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि अगर ज्ञानेश कुमार 26 सितंबर 2026 तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 2 अक्टूबर से गांधी जयंती के मौके पर देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा. दीपके ने देश के नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की है और इसे लोकतंत्र की रक्षा का अभियान बताया है. उन्होंने कहा कि बाद में इस अभियान को देश भर के अन्य शहरों तक भी बढ़ाया जाएगा. ये कैंपेन चुनाव आयोग के भीतर कुछ फैसलों और प्रॉसेस को लेकर मतभेदों की खबरों के बाद शुरू हुआ है.

विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने क्यों नहीं दी इजाजत?

मुंबई पुलिस ने कहा कि शिवाजी पार्क में सभा के लिए इजाजत की गुजारिज को मंजूर नहीं किया जा सका क्योंकि पुलिस विभाग के पास उस जगह पर कार्यक्रमों की परमिशन देने का अधिकार नहीं है. पुलिस के मैंसेज के मुताबिक एप्लिकेंट अजिंक्य शिंदे को इस मुद्दे के बारे में बताया गया और सलाह दी गई कि वो मुंबई में कोई दूसरी जगह चुनें और वहां परमिशन के लिए अप्लाई करें. इसके बाद प्रॉसेस के मुताबिक रिक्वेस्ट की जांच की जाएगी. पुलिस के जवाब पर रिएक्ट करते हुए दिपके ने फैसले पर सवाल उठाया और पूछा, ‘फिर एकनाथ शिंदे को परमिशन कैसे मिली?’

चुनाव आयोग को लेकर सियासत तेज

ये विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में प्लान किया जा रहा है जब 3 सदस्यीय चुनाव आयोग के भीतर मतभेदों की खबरों को लेकर सियासत तेज है. ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट में बताया गया कि इलेक्शन कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने वोटर्स लिस्ट की एसआईआर से जुड़े फैसलों और प्रशासनिक कदमों पर कई मौकों पर आपत्ति जताई थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 महीने की अवधि में कम से कम 14 बार आपत्तियां दर्ज की गईं.

EC ने आरोपों को किया खारिज

हालांकि चुनाव आयोग ने इस बात को खारिज कर दिया है कि इस तरह की आंतरिक बातचीत चुनाव आयोग में किसी डिवीजन को दिखाती है. आयोग ने कहा है कि निजी विचार, नोट और सुझाव संस्थागत विचार-विमर्श का हिस्सा हैं और SIR से जुड़े फैसलों सहित आयोग के अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ