पहले जमीन पर पटका, फिर ब्लेड से काटा पति का प्राइवेट पार्ट; पत्नी ने सहेलियों संग इस घटना को दिया अंजाम

UP Gorakhpur News : पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करना भारी पड़ गया। इससे बौखलाई महिला ने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

wife cut husband private part

पत्नी ने ब्लेड से पत्नी का काटा प्राइवेट पार्ट।

विज्ञापन

UP Gorakhpur News : शादी के बाद पति-पत्नी में कहासुनी और झगड़ा होना आम बात है। कुछ झगड़े परिवार में ही सुलझ जाते हैं तो कुछ में मामला बिगड़ जाता है। उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पति को अपनी पत्नी पर शक करना भारी पड़ गया। इस पर महिला ने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पति किसी तरह महिलाओं के चंगुल से निकला और अस्पताल में भर्ती होकर अपनी जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा?

गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र में यह घटना घटी। पिछले कुछ दिनों से पति अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक कर रहा था और वह आए दिन उसे ताने मारता था। इसे लेकर दंपती के बीच गुरुवार को काफी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद पति ड्यूटी पर चला गया। महिला ने अपनी सहेलियों को इस मामले के बारे में बताया। पत्नी ने अपनी दो सहेलियों के साथ पति को सबक सिखाने की ठान ली। जब पति अपने काम से लौटा तो पत्नी ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

जानें पत्नी ने पति के साथ क्या किया?

तीनों महिलाओं ने पहले व्यक्ति को जमीन पर पटका। फिर पत्नी ने ब्लेड निकाला और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे वह छटपटाने लगा। पति ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और भागकर अस्पताल में भर्ती हुआ। इस दौरान उसने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

पति के ताने से बौखला गई थी पत्नी

विज्ञापन

पति ने अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर सवाल उठाया था और इसे लेकर अक्सर ताने मारता था। उसकी बात से महिला काफी बौखला गई थी और फिर उसने पति पर जानलेवा हमला किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ