'मेरे लिए सौभाग्य...', स्मृति मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, RSS के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को अर्पित की पुष्पांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी नागपुर पहुंच गए हैं।

PM Narendra Modi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के नागपुर पहुंच गए हैं। स्मृति मंदिर में उन्होंने RSS के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी के साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने रेशम बाग स्थित संघ मुख्यालय में द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी संघ के पुराने कार्यकताओं से मिले और अपने पुराने दिनों को याद किया। मोदी ने कहा कि आज मेरे लिए सौभाग्य का दिन है। आज नववर्ष पर यहां आना सौभाग्य की बात है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस के स्मृति मंदिर में संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए। पीएम मोदी ने लिखा गुरु जी को शत-शत नमन। उनकी स्मृतियों को संजोते हुए स्मृति मंदिर में आकर अभिभूत हूं। भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संगठन शक्ति के मूल्यों को समर्पित यह स्थली हमेशा राष्ट्र की सेवा करती रहेगी। हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी। संघ के दो मजबूत स्तंभों की यह स्थली देश की सेवा में समर्पित लाखों स्वयंसेवकों के लिए ऊर्जा पुंज है। हमारे प्रयासों से मां भारती का गौरव हमेशा बढ़ता रहेगा।

मोदी।

इसके बाद पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि पहुंचकर डॉ. बीआर आंबेडकर को भी श्रद्धांजलि दी। यह वही जगह है, जहां डॉ. आंबेडकर ने 1956 में अपने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपना लिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर का नींव पत्थर रखेंगे। वे सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड जाकर गोला-बारूद सुविधा केंद्र का भी दौरा करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ