---विज्ञापन---

दो तरह की शराब पिलाकर ली दोस्त की जान, गाजियाबाद में हत्या से सनसनी; वारदात के पीछे सामने आई ये वजह

गाजियाबाद में हत्या का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। पुलिस ने मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात गाजियाबाद के थाना खोड़ा इलाके की है। दोनों लोग मधु विहार इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। वारदात के पीछे चौंका देने वाली वजह सामने आई है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हत्या का मामला सामने आया है। थाना खोड़ा इलाके में एक शख्स ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। दोनों लोग मधु विहार इलाके में किराए के कमरे में साथ रहते थे। आरोपी की पहचान सुधीर शर्मा (45) के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक नेतराम शर्मा (32) और आरोपी यूपी के फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। दोनों नौकरी की तलाश में गाजियाबाद आए थे। सुधीर अपना खाना कमरे पर बनाता था, जबकि नेतराम होटल से खाना मंगवाता था। सुधीर शर्मा के रूम में खाना बनाने पर नेतराम झगड़ा करता था कि इससे कमरे में गर्मी होती है। इस बात को लेकर दोनों में रोजाना विवाद होता था।

21 मार्च को मिली थी मर्डर की सूचना

पुलिस को 21 मार्च को सूचना मिली थी कि एक मकान से दुर्गंध आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर नेतराम का शव मिला। मकान को ताला लगाकर आरोपी सुधीर फरार हो चुका था। पुलिस ने सुधीर को अरेस्ट किया तो उसने बताया कि नेतराम उसके साथ शराब पीकर गालीगलौज करता था। उसने कहीं पढ़ा था कि दो तरह की शराब पिलाने से मौत हो सकती है। उसने नेतराम को अंग्रेजी और देशी शराब मिलाकर पिलाई। इसके चलते नेतराम की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वह कमरे को ताला लगाकर फरार हो गया।

---विज्ञापन---

हत्या से 10 दिन पहले आए थे गाजियाबाद

पुलिस के अनुसार दोनों लोग 11 मार्च को गाजियाबाद आए थे। इंदिरापुरम सर्कल के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार आरोपी ने 17 मार्च को सुबह 7 बजे कमरे को ताला लगाया और फरार हो गया। दोनों के बीच 16 मार्च की रात को हाथापाई हुई थी। हाथापाई में नेतराम को चोटें भी लगी थीं। इसके बाद आरोपी ने नेतराम को दो तरह की शराब पिलाई और फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने न तो मोबाइल का इस्तेमाल किया और न ही परिवार से संपर्क साधा। पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे खोड़ा इलाके से अरेस्ट कर लिया।

यह भी पढ़ें:रिटायर्ड जस्टिस निर्मल यादव कौन? जिनके घर भेजे गए थे 15 लाख, 17 साल बाद CBI कोर्ट ने किया बरी

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:एक लड़की को चुनना मुश्किल…दोनों से की शादी, मिलिए तेलंगाना के ‘अरमान मलिक’ से

First published on: Mar 30, 2025 09:00 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola