पकड़ा गया फ्लाइट में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला आरोपी, दोस्त से दुश्मनी बनी वजह

Mumbai Airport Bomb Blast Threat Accused: मुंबई एयरपोर्ट पर बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे छत्तीसगढ़ से दबोचा गया।

Mumbai Airport Bomb Blast Threat

Mumbai Airport Bomb Blast Threat

विज्ञापन

Mumbai Airport Bomb Blast Threat Accused (अंकुश जायसवाल, मुंबई): पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक फ्लाइट्स में बम ब्लास्ट की धमकी देने की खबरें सामने आई हैं। बीते दिनों मुंबई में भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुछ फ्लाइट्स में बम प्लांट करने की शिकायत मिली थी। इस पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा कर दिया है।

छत्तीसगढ़ से नाबालिग को किया गया गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार, जांच में पाया गया है कि इन पोस्ट के पीछे छत्तीसगढ़ का एक नाबालिक है। जानकारी मिलते ही नाबालिक के माता-पिता को नोटिस दिया गया और नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड (JJB) को सौंप दिया गया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि नाबालिक और उसके दोस्त के बीच पैसों को लेकर विवाद था। इसी वजह से उसने दोस्त को फंसाने के लिए ये साजिश रची।

विज्ञापन

दोस्त की फोटो का किया इस्तेमाल 

जिसके बाद नाबालिक आरोपी ने अपने दोस्त की फोटो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट किया था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक इस मामले का कनेक्शन दूसरे मामलों से स्थापित नहीं हो सका है। अब तक पुलिस ने विभिन्न मामलों को लेकर तीन FIR दर्ज की हैं। हालांकि मुंबई एयरपोर्ट पर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

3 दिन में 18 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी

आपको बता दें कि पिछले तीन दिन में 18 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये सभी धमकियां सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गईं। बीते दिन मंगलवार को 4 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को कनाडा डायवर्ट करना पड़ा। इससे पहले अयोध्या से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में भी बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। ये विमान जयपुर से आ रहा था। इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। अकासा एयर की सिलीगुड़ी से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट संख्या QP 1373, स्पाइसजेट की दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या SG116 और एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाली फ्लाइट संख्या AI 127 में बम ब्लास्ट की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद से ही जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ