बॉलीवुड नहीं दिखा पाया असली दाऊद इब्राहिम, आखिर कैसा है गैंगस्टर का किरदार? महिला पत्रकार ने किए बड़े खुलासे

Dawood Ibrahim Sheela Bhatt: भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में पनाह ली हुई है। वह मुंबई सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है। एनआईए ने उस पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा है।

sheela bhatt dawood ibrahim

Sheela Bhatt Dawood Ibrahim

विज्ञापन

Dawood Ibrahim Sheela Bhatt: मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और बॉलीवुड स्टार्स के चहेते बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस हत्या के पीछे कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। उसने दो वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया। एक- अपने दुश्मन सलमान खान और दाऊद इब्राहिम से बाबा सिद्दीकी की करीबी। दूसरा- अंडरवर्ल्ड की दुनिया में दाऊद इब्राहिम को खत्म कर अपना राज चलाना। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद दाऊद इब्राहिम का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कथित तौर पर पाकिस्तान में पनाह लेने वाले दाऊद इब्राहिम को भारत सरकार ने UAPA के तहत आतंकी घोषित किया है। इसके अलावा 2022 में दाऊद इब्राहिम के सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद साल 2003 में दाऊद को वैश्विक आतंकवादी भी घोषित कर चुकी है।

जिंदा है दाऊद इब्राहिम 

68 साल के दाऊद को लेकर कई बार खबरें आती हैं कि उसकी मौत हो चुकी है। हालांकि एक महिला पत्रकार का दावा है कि दाऊद जिंदा है। साल 1993 में मुंबई ब्लास्ट के बाद दाऊद ने भारत छोड़कर पाकिस्तान में जाकर पनाह ली थी। वह दुबई के रास्ते पाकिस्तान गया था। भगौड़े दाऊद का आखिरी बार चेहरा एक मैग्जीन में नजर आया था। हालांकि वह किस हाल में यह कोई नहीं जानता, लेकिन महिला पत्रकार ने उससे जुड़े कई पहलुओं का खुलासा किया है।

विज्ञापन

बिजनेसमैन की तरह अपने आपको करता है पेश 

मुंबई में मशहूर क्राइम रिपोर्टर रहीं पत्रकार शीला भट्ट का दावा है कि वह दाऊद इब्राहिम से कई बार मिल चुकी हैं। हालांकि लंबे समय से उन्होंने उससे मुलाकात नहीं की है, लेकिन उनके कई सूत्र आज भी दाऊद से जुड़ी जानकारियां देते रहते हैं। शीला भट्ट ने कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया था कि 1981 से 2002 तक उन्होंने कई बार दाऊद इब्राहिम से बात की थी। उनका कहना है कि जैसा बॉलीवुड मूवीज में दाऊद इब्राहिम को दिखाया जाता है, गैंगस्टर वैसा नहीं है। शीला ने इंटरव्यू के दौरान कहा- जब मैं उससे मिली तो वह एक मंझे हुए बिजनेसमैन की तरह नजर आया। सूट-बूट में उसने इंटरव्यू दिया। उसने मेरे साथ लंच किया और मारवाड़ी या गुजराती बिजनेसमैन की तरह बात की। वह कहीं से भी गैंगस्टर नहीं लग रहा था। हालांकि वह बेहद शातिर दिमाग वाला शख्स है।

विज्ञापन

दाऊद मुझे नहीं डरा सकता 

शीला ने कहा- दाऊद मुझे नहीं डरा सकता क्योंकि वो मेरा सोर्स रहा है। मैं 1988 में लास्ट उससे मिली हूं। जब मैंने दुबई की पर्ल बिल्डिंग में उसके ऑफिस में उसका इंटरव्यू लिया था। इसके बाद जुलाई 2002 में मैंने 4 घंटे तक उससे बात की थी। इसके बाद हमारी बात बंद हो गई। इससे पहले मैं 1981 में उससे मिली। जब उसके साथ तीन बार लंच लिया। चूंकि मैं जैन हूं तो मेरे साथ लंच करने के लिए दाऊद को भी वेजिटेरियन खाना खाना पड़ा। हालांकि इंटरव्यू उसने कई शर्तों के साथ दिया।

विज्ञापन

हिंदी फिल्म जैसा नहीं दाऊद 

शीला भट्ट ने कहा- मैंने दाऊद के ऊपर बनी कई हिंदी फिल्में देखी हैं, लेकिन कह सकती हूं कि वह जैसा है, उसे अब तक कोई भी नहीं दिखा पाया। ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ फिल्म में इमरान हाशमी के किरदार ने भी दाऊद को सही से प्ले नहीं किया। दाऊद एक व्यापारी टाइप दिखता है। वह टपोरी हिंदी बोलता है और ट्रेडर की तरह बात करता है। उसके पास दुनियाभर की नॉलेज है। वह किसी भी टॉपिक पर आधा घंटे तक भाषण दे सकता है। मैं कह सकती हूं कि वह बहुत अच्छा ट्रेडर रहा है। जब मैंने उसका इंटरव्यू किया था, तब उस वक्त उसके पास 1 हजार करोड़ की संपत्ति थी।

विज्ञापन

बहुत बहस करता है दाऊद 

शीला भट्ट ने आगे कहा- वह किसी भी विषय पर बहुत बहस करता है। एक ही पॉइंट पर वह कई घंटों तक बात कर सकता है। जब मैंने फोन पर उसका इंटरव्यू लिया, तो वह कई बार कोशिश करता था कि मुझे कंवेंस कर सके कि मुंबई ब्लास्ट में उसका कोई इंवॉल्वमेंट नहीं है। वह ऐसे आर्ग्यूमेंट करता था कि लगता वह लॉयर है या क्रिमिनल।

विज्ञापन

दाऊद बहुत इनसिक्योर था

शीला भट्ट ने आगे कहा- मैं उसकी छवि को चमकाने की बात नहीं करती। मैंने हमेशा उसे एक आतंकी के तौर पर ही देखा है। उसके लाख कहने के बावजूद मैंने ऐसा कभी नहीं छापा कि उसका मुंबई ब्लास्ट में कोई इंवॉल्वमेंट नहीं था। इसी के साथ शीला भट्ट ने खुलासा किया कि दाऊद इब्राहिम बहुत इनसिक्योर था। उसे लगता था कि उसे दूसरे गैंग वाले मार देंगे। दरअसल, कई पुलिस वाले उसकी गैंग के लिए काम करते, तो दूसरे उसके दुश्मनों के साथ थे। उसे हमेशा लगता था कि कोई उसका मर्डर कर देगा। मुंबई उसके ऊपर बहुत छाया हुआ था। वह अपने आपको विलेन के रूप में कभी बाहर नहीं आने देना चाहता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ