जैविक जिहाद मामले में नया खुलासा, जब्बार खान ने इस वजह से खाने में मिलाया टीबी मरीज का सैंपल

Baghpat Biological Jihad Case: यूपी के बागपत में डिप्टी सीएमओ के खाने में टीबी मरीज का सैंपल मिलाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, आरोपी डांट लगाने से नाराज था। जिसके चलते उसने ये साजिश रची।

Biological Jihad Baghpat

Baghpat Biological Jihad Case: उत्तर प्रदेश के बागपत में जैविक जिहाद फैलाने के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। एक शख्स ने डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह के खाने में टीबी मरीज का सैंपल मिला दिया। इस मामले में पुलिस ने संविदा कर्मचारी जब्बार खान और मुशीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड जब्बार खान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी मुशीर खान फरार है। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

डांट लगाने पर रची थी साजिश 

डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने बताया- जब्बार खान को डांटने के कारण उसने टीबी मरीज का सैम्पल खाने में मिलाने की साजिश रची थी। हमने तो ईद आने पर उन्हें ईद की मुबारक भी दी थी। दोनों आरोपी जब्बार खान और मुशीर खान के खिलाफ विभाग की ओर से संविदा समाप्ति की कार्रवाई चल रही है। बागपत पुलिस ने मंगलवार को जब्बार खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुशीर खान की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

हाथ लगा ऑडियो क्लिप 

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में यशवीर सिंह ने आरोप लगाया था कि लैब टेक्नीशियन ने मिलकर उनके परिवार को टीबी बीमारी के बलगम बैक्टीरिया देकर जान से मारने की कोशिश की है। इस मामले में आरोपी संविदकर्मियों का एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया था। जिसके बाद पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया था कि उनके हाथ एक ऑडियो लगा है, जिसमें आरोपी टीबी के बलगम के घातक बैक्टीरिया को उनके परिवार को पिलाने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

खाने में थूक मिलाने का आ चुका है मामला 

बता दें कि बागपत में एक के बाद एक हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों यहां खाने में थूक मिलाने का मामला सामने आया था। इस मामले में शहजाद नाम का शख्स थूक लगाकर रोटियां बनाता हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल की सलाखों तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन

योगी सरकार मिलावट पर सख्त 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब खाने में थूक या मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून लाने जा रही है। प्रदेश सरकार खाद्य सुरक्षा पर नया कानून लाएगी। खाने में मिलावट को संज्ञेय अपराध के दायरे में लाने के लिए सरकार विचार कर रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर एक हाई लेवल बैठक की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ