आइसक्रीम लेने घर से निकली थी प्रेग्नेंट महिला; नदी किनारे मिली लाश, रातभर मां के शव के पास बैठा रहा 4 साल का बेटा

Chandrapur Pregnant Woman Dead Body Found: मृतका के पति के मुताबिक, उनकी पत्नी तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। हादसे में बच्चे को मामूली चोट आई है।

Chandrapur Pregnant Woman Dead body found fall from bridge son sits beside corpse full night
विज्ञापन

Chandrapur Pregnant Woman Dead Body Found: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में देर शाम आइसक्रीम लेने निकली महिला की सुबह लाश मिली। महिला अपने 4 साल के बच्चे के साथ स्कूटी से निकली थी। सुबह जब लोगों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। कहा जा रहा है कि महिला के शव के पास चार साल का बेटा पूरी रात बैठा रहा। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बल्लारपुर टीचर्स कॉलोनी की मृत महिला सुषमा काकड़े तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। बुधवार की रात करीब 9 बजे वो अपने बेटे दुर्वंश के साथ आइसक्रीम लेने निकली थी। गुरुवार सुबह महिला की लाश नदी किनारे मिली। पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह परदेसी ने कहा कि घर से निकलने के बाद सुषमा काकड़े देर रात तक नहीं लौटी। इसके बाद उनके पति पवन कुमार काकड़े ने अपने एक साथी और अन्य रिश्तेदारों के साथ उसकी तलाश शुरू की। जब सुषमा का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

लोगों ने सुषमा के पति को दी हादसे की सूचना

एसपी के मुताबिक, गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने सुषमा के पति को सूचना दी कि उनकी पत्नी का शव राजुरा-बल्लारपुर रोड पर वर्धा नदी पुल के पास पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, जहां पुलिस ने देखा कि महिला का बेटा पूरी रात अपनी मां के शव के पास बैठा रहा। एसपी के मुताबिक, प्रथमदृष्टया लग रहा है कि महिला स्कूटी समेत करीब 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। बच्चे को मामूली चोट आई है। इस मामले में जांच पड़ताल जारी है।

पुलिस ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गर्दन की हड्डी और हाथ में फ्रैक्चर की बात कही गई है। उधर, बल्लारपुर के पुलिसकर्मी उमेश पाटिल ने बताया कि परिवार वालों ने बुधवार-गुरुवार रात सुषमा और बच्चे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान चलाया गया है, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। फिलहाल, हादसे में मौत का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ