नाबालिग के लिए 'दीदी' बनी ये कलेक्टर, अब तक 100 से ज्यादा बच्चियों को बाल विवाह से बचाया

Beed Collector Deepa Mudhol Saved Girls From Child Marriage
विज्ञापन

Beed Collector Deepa Mudhol Saved Girls: महाराष्ट्र के बीड जिले की कलेक्टर इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने अब तक करीब 150 नाबालिगों बच्चियों को बाल विवाह से बचाया गया है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (National Family Health Survey) की रिपोर्ट के मुताबिक, बाल विवाह के मामले में महाराष्ट्र में बीड दूसरे स्थान पर है।

बीड की कलेक्टर दीपा मुधोल बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए अनोखे तरीके अपनाती हैं। उनके प्रयासों के बाद ही जिले के हर स्कूलों में सोमवार को बाल विवाह विरोधी शपथ ली जाती है। पूरे जिले में अगर कहीं बाल विवाह होता है, तो खुद बच्चियां इसकी सूचना प्रशासन को देतीं हैं। बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन की ओर से गांव-गांव में नारे भी लिखवाए गए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि महाराष्ट्र का बीड गन्ना मजदूरों का जिला है। कलेक्टर के मुताबिक, कार्यभार संभालने के बाद से दीपा ने गन्ना श्रमिकों और मुख्य रूप से बाल विवाह के मुद्दों पर काम करना शुरू किया। इसके लिए कार्य योजना भी बनाई गई और तीन मुद्दों जन-जागरूकता, कार्रवाई और बुनियादी मुद्दों का समाधान पर काम शुरू हुआ।

स्वतंत्रता दिवस पर बाल विवाह के खिलाफ गांव-गांव में निकाली थी रैली

कलेक्टर ने बताया कि जागरूकता पैदा करने के लिए, जिले के हर स्कूल में हर सोमवार को बाल विवाह विरोधी शपथ ली जाती है। चाइल्ड लाइन का हेल्पलाइन नंबर 1098 जारी किया गया है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गयी थी। अब इसके आगे जागरूकता के लिए गांव-गांव में नुक्कड़ नाटक करने का फैसला किया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि हमने 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के बीच 132 बाल विवाह को रोका। वहीं, 1 अप्रैल 2023 से 15 अगस्त 2023 के बीच 147 बाल विवाह के मामलों की जानकारी के बाद कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ