महाराष्ट्र में गृह मंत्री अमित शाह के सामान की हुई जांच, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

Amit Shah: गृहमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इसकी वीडियो शेयर कर जानकारी दी है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हैं।

Amit Shah, maharashtra assembly election 2024, Election Commission

अमित शाह के हेलीकॉप्टर की जांच करते चुनाव आयोग के अधिकारी

विज्ञापन

Election Commission check Amit Shah luggage: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर हिंगोली में प्रचार करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह के हेलिकॉप्टर की चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जांच की है। नियमों के तहत चुनाव आयोग के अधिकारियों ने अमित शाह के सामान की भी खोलकर जांच की। गृहमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर इसकी वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ”आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलिकॉप्टर की जांच की गई। उन्होंने आगे कहा कि BJP निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।

विज्ञापन

20 नवंबर को हैं महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव

वीडियो शेयर करते हुए अमित शाह ने कहा कि एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए।  अमित शाह ने आगे कहा कि हम सभी को भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए। बता दें महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हैं। यहां कुल 288 विधानसभा सीटें हैं और 23 नवंबर को यहां विधानसभा चुनावों की मतगणना होगी।

विज्ञापन

इससे पहले ये हुआ था हंगामा 

जानकारी के अनुसार इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे के सामान की चुनाव आयोग ने जांच की थी, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ठाकरे और उनके समर्थकों ने इस पर विरोध जताया था।
शिवसेना (UBT) ने BJP पर सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना बैग चेक करेंगे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ