हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP News: भीषण सड़क हादसा! तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियों डिवाइडर तोड़कर दूसरी कार में घुसी, दो की मौत व तीन घायल

विज्ञापन
स्कॉर्पियों ने मारी टक्कर

जबलपुर: मध्यप्रदेश में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है वहीं कई घायल भी हो जाते हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के जबलपुर स्थित एमआर-4 रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल बुधवार देर रात एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने ईयोन कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अभी पढ़ें – Earthquake: जम्मू-कश्मीर में फिर कांपी धरती, कटरा में महसूस किए गए भूकंप के झटके

डिवाइडर तोड़कर दूसरी कार से भिड़ी स्कॉर्पियों

दरअसल ये घटना जबलपुर के एमआर-4 स्थित उखड़ी चौराहे की है जहां पर बुधवार की रात करीब 11:30 बजे अपनी ईयोन कार में सवार होकर एक परिवार जा रहा था। इसमें 4 लोग सवार थे जिनमें माता-पिता और बेटा बहू शामिल थे। वह जैसे ही विजयनगर चौराह क्रॉस करके उखड़ी चौराहे पर पहुंचे तो सामने से एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियों डिवाइडर तोड़ते हुई आई और इससे पहले वह बच पाते उसने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को कराया भर्ती

इस दर्दनाक घटना के बाद आस पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और उसने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में स्थिति गंभीर होने के बाद बेटा-बहू ने दम तोड़ दिया। वहीं माता-पिता का फिलहाल उपचार जारी है। एक्सीडेंट के बाद स्कॉर्पियों में सवार चालक को छोड़कर सभी लोग फरार हो गए है। वहीं चालक का उपचार जारी है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें