दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! AQI 400 के पार, रोहिणी-अलीपुर और जहांगीरपुरी में सबसे ज्यादा प्रदूषण
Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में सोमवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-2 (GRAP-2) के सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही है.
दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-2 (GRAP-2) के सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. (Photo: AI)
दिल्ली में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण ने खतरनाक रूप ले लिया है. भारत की राष्ट्रीय राजधानी की हवा इतनी प्रदूषित हो चुकी है कि लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खास बात यह है कि अभी दिवाली पर पटाखे जलाए जाने शुरू भी नहीं हुए हैं, लेकिन कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है. इससे राजधानी के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है.
विज्ञापन
मंगलवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 8 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली की हवा का औसत AQI 331 रहा जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. सबसे प्रदूषित इलाका जहांगीरपुरी है, जहां प्रदूषण का स्तर 447 तक पहुंच गया. इसके अलावा रोहिणी, पंजाबी बाग और अलीपुर समेत कई इलाकों में भी हवा बेहद जहरीली दर्ज की गई.
विज्ञापन
दिल्ली के इन इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI
राजधानी के अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, जहांगीरपुरी में AQI 447 दर्ज किया गया. वहीं, रोहिणी में 427, पंजाबी बाग में 425 और अलीपुर में 411 रहा. इसके अलावा विवेक विहार में 409, बवाना में 407, DTU में 404 और नरेला में 404 दर्ज किया गया.
#WATCH | Delhi: Air Quality Index (AQI) in the area around Anand Vihar is 278, categorised as 'Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board).
दिल्ली के साथ आसपास के शहरों में भी प्रदूषण का असर देखने को मिल रहा है. मंगलवार को नोएडा का AQI 310 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. वहीं, गुरुग्राम में यह 278 और गाजियाबाद में 262 रहा. इसके मुकाबले फरीदाबाद की स्थिति थोड़ी बेहतर रही, जहां AQI 112 दर्ज किया गया. आनंद विहार इलाके में CPCB के आंकड़ों के अनुसार AQI 278 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है.
विज्ञापन
प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली में GRAP-2 लागू
गौरतलब है कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में सोमवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-2 (GRAP-2) के सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं. गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही है और GRAP-2 के तहत लागू प्रतिबंधों के अनुसार दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की निगरानी की जा रही है.