पंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह, पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा

पंचकूला के स्कूल में बच्ची पर हुए हमले की वजह का खुलासा हुआ है. बच्ची के चाचा ने मीडिया को हमले की वजह बताई है, जो बच्ची पर सोच समझकर किए गए हमले का सबूत है.

panchkula | school attack case | PGI Chandigarh

पंचकूला के स्कूल में 8 साल के छात्र ने KG की बच्ची पर जानलेवा हमला किया था. Credit-ScreenGrab

हरियाणा के पंचकूला जिले में स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? इसकी वजह सामने आ गई है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पीड़ित बच्ची के चाचा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बच्ची ने आरोपी हमलावर छात्र को पागल कहा था और जब बच्ची ने हमलावर की शिकायत करने की बात कही तो वह डर गया और बच्ची को जबरन ऊपर ले गया. वहां क्लासरूम में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और धक्का मारे. उस पर ईंटों और गमले से हमला किया. बेहोश होने के बाद भी वह बच्ची पर हमला करता रहा. बच्ची जिंदगी और मौत से जूझ रही थी, लेकिन अब उसकी हालत में सुधार है. चंडीगढ़ PGI में बच्ची एडमिट है और हंसती मुस्कुराती माता-पिता के साथ है. PGI के डायरेक्टर भी उससे मिलने के लिए आए थे.

विज्ञापन

चाचा ने यह भी बताया कि पहले जानकारी मिली थी कि आरोपी बच्चा PUBG और कुछ दूसरे गेम खेलता था. हालांकि, गेम खेलने और हमले के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

मौत को मात देकर फिर मुस्कुराई मासूम
पंचकूला स्कूल हमले में गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची की हालत में अब सुधार हो रहा है. चंडीगढ़ पीजीआई से सामने आए नए वीडियो में वह अपनी मां की गोद में बैठी मुस्कुराती दिखाई दे रही है. बच्ची ने अपने चाचा से वीडियो कॉल पर भी बात की. चाचा को देखकर बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लौट आई. बताया कि उसकी हालत पहले से काफी बेहतर है. उन्होंने भावुक होकर कहा कि बच्ची को मानो दूसरा जन्म मिला है. वह उसे शेरनी बताते हुए कहते हैं कि उसने जिंदगी की कठिन लड़ाई लड़ी है. परिवार के मुताबिक, अमेरिका और अरब देशों सहित कई जगहों से लोग बच्ची की सलामती के लिए संदेश भेज रहे हैं. घटना के बाद से ही देश-विदेश में लोग उसके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे.

होश में आने पर मां को बताई पत्थर से मारने की बात
चाचा के मुताबिक, होश में आने के बाद बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसे पत्थर से मारा गया था. परिवार का कहना है कि बच्ची की मानसिक स्थिति को देखते हुए फिलहाल उससे घटना के बारे में ज्यादा बात नहीं की जा रही है. परिजन उसे समझा रहे हैं कि वह बीमार है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. परिवार की कोशिश है कि बच्ची किसी तरह के मानसिक तनाव में न आए और जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो सके.

विज्ञापन

28 अक्टूबर को स्कूल में हुआ था हमला
यह घटना 28 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित एक स्कूल में हुई थी. यहां KG में पढ़ने वाली मासूम छात्रा पर उसी स्कूल में पढ़ने वाले तीसरी कक्षा के एक छात्र ने हमला कर दिया था. बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी. पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया. घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद मामला देशभर में चर्चा में आ गया.

आरोपी छात्र ऑब्जर्वेशन होम में, काउंसलिंग जारी
इस मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जेजे एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. स्कूल के प्रिंसिपल, क्लास इंचार्ज और चौकीदार के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है. हमला करने वाले 8 वर्षीय छात्र के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के तहत कार्रवाई की गई है. कम उम्र के कारण उसे अंबाला स्थित ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया है, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है. हरियाणा मानवाधिकार आयोग और हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन

प्रिंसिपल और दो टीचर सस्पेंड
हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से गठित कमेटी मामले की जांच कर रही है. अब तक स्कूल के प्रिंसिपल और दो JBT शिक्षिकाओं को सस्पेंड किया जा चुका है. शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा है कि लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों की निगरानी में जांच जारी है. अंतिम रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

जल्द घर लौटने की उम्मीद
बच्ची की हालत में सुधार के बाद परिजनों को उम्मीद है कि उसे जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. परिवार उसकी घर वापसी पर स्वागत की तैयारी कर रहा है. फिलहाल परिवार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बच्ची का पूरी तरह स्वस्थ होना है. उसकी मुस्कुराती तस्वीर और वीडियो ने उन लोगों को भी राहत दी है, जो कई दिनों से उसकी सलामती की दुआ कर रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ