---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

इंदौर के बेलेश्वर मंदिर में बड़ा हादसा, बावड़ी की छत ढहने से अब तक 14 की मौत, 19 को बचाया गया

Indore Beleshwar Mahadev Temple: इंदौर में रामनवमी के दिन गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में छत ढहने से 30-40 से लोग 40 फीट गहरी बावड़ी में जा गिरे। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस, फायर और प्रशासनिक अधिकारियों […]

---विज्ञापन---

Indore Beleshwar Mahadev Temple: इंदौर में रामनवमी के दिन गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में छत ढहने से 30-40 से लोग 40 फीट गहरी बावड़ी में जा गिरे। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस, फायर और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत बचाव का काम शुरू किया।

अब तक बावड़ी से 11 मृतकों के शव बाहर निकाले गए हैं। जबकि तीन लोगों की जान अस्पताल में गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख के मुआवजे का ऐलान किया गया है। वहीं, पीएम रिलीव फंड से भी 2-2 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं।

---विज्ञापन---

बावड़ी में पानी है, इसके चलते रेस्क्यू में कठिनाई आ रही है। अब तक 19 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें दो बच्चियां और सात महिलाएं शामिल हैं। कुछ और लोगों के बावड़ी में फंसे होने की आशंका है। घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Indore, Ram Navami, Indore Beleshwar Mahadev Temple, Bhopal, MP News

---विज्ञापन---

बावड़ी में गिरे लोगों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया।

सेना से मांगी गई मदद

डीएम इलैया राजा टी ने बताया कि मौतों की संख्या 14 हो गई है। अभी भी बावड़ी में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। सेना की मदद मांगी गई है। महू से सेना की एक टुकड़ी जल्द घटनास्थल पर पहुंचेगी। एनडीआरएफ पहुंच गई है। बावड़ी से पानी खाली कराया जा रहा है।

---विज्ञापन---

हवन के बीच अचानक बावड़ी में गिरा

प्रत्यक्षदर्शी और पीड़ित ललित कुमार सेठिया ने बताया कि मंदिर के अंदर हवन चल रहा था, जहां पर 30 से 40 लोग थे। जिसमें बच्चों के साथ महिलाएं ज्यादा थीं। मैं भी सीधा बावड़ी के अंदर गिरा उसके बाद सबसे पहले बहार निकला गया।

Indore, Ram Navami, Indore Beleshwar Mahadev Temple, Bhopal, MP News

---विज्ञापन---

राहत बचाव का काम तेजी से चल रहा है।

कन्यापूजन के वक्त भरभराकर ढही बावड़ी की छत

यह हादसा उस वक्त हुआ, जब लोग मंदिर में हवन पूजन और कन्या पूजन कर रहे थे। बेलेश्वर महादेव मंदिर के भीतर बावड़ी (कुआं) है। जिसकी गहराई 40 फीट है। इस बावड़ी के ऊपर लिंटर डाल दिया गया है। रामनवमी के चलते गुरुवार को मंदिर में भीड़ अधिक थी।

---विज्ञापन---

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 30-40 से लोग बावड़ी की छत पर इकट्ठा थे, तभी अचानक वह धंस गई। जिस वक्त लोग बावड़ी में गिरे, उसमें करीब 10 फीट पानी था। लोग तेजी से बावड़ी में गिरे, ऊपर से मलबा भी आकर गिरा। जो सबसे नीचे थे, उनकी मौत हुई है।

हादसे के बाद लोगों को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो गया। चीख पुकार और भगदड़ मच गई। राहत बचाव का काम जारी है।

---विज्ञापन---

शिवराज सिंह ने कलेक्टर से ली जानकारी

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने इंदौर के कलेक्टर इलैय्या राजा टी और कमिश्नर से फोन पर बात की है। रेस्क्यू अभियान तेज करने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

---विज्ञापन---

CMO भी जिला प्रशासन के संपर्क में है। घायलों को पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है। मेरी प्रार्थना उन सभी प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इंदौर हादसे पर दुख जताया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Defamation: राहुल गांधी को अब पटना कोर्ट ने भेजा समन, जानें क्या है मामला

First published on: Mar 30, 2023 04:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola