गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी प्लेन में थे सवार, हादसे से पहले की तस्वीर आई सामने

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी प्लेन में सवार थे। अब उनकी प्लेन में बैठे हुए एक तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्लेन में आगे बैठी एक महिला यात्री ने विजय रूपाणी की इस फोटो को क्लिक किया था।

Air India crash, Air India plane crash, Gujarat plane crash, Ahmedabad flight accident, Vijay Rupani news, Vijay Rupani flight crash, BJP leader crash news, Air India death toll, Gujarat aviation accident, Ahmedabad Air India news, BJP reaction plane crash, Air India flight tragedy, Ahmedabad Air India crash, Vijay Rupani latest news, Air India emergency landing, Gujarat breaking news, Ahmedabad airport news, Air India crash 2025, Air India flight news today

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी प्लेन में बैठे हुए

विज्ञापन

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी प्लेन में सवार थे। अब उनकी प्लेन में बैठे हुए एक तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्लेन में आगे बैठी एक महिला यात्री ने विजय रूपाणी की इस फोटो को क्लिक किया था। बता दें कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में विजय रूपाणी के निधन होने की खबर की पुष्टि हो चुकी है।

भाजपा के बड़े नेताओं ने जताया दुख

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हादसे सैकड़ों लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। धीरे-धीरे शवों की शिनाख्त की जा रही है। अधिकारियों ने इन्हीं शवों की जांच पड़ताल के दौरान विजय रूपाणी की मौत होने की पुष्टि की है। इस खबर के बाद भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर है। भाजपा के तमाम बड़े नेता विजय रूपाणी के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर अपना दुख साझा कर रहे हैं। वहीं अब विजय रूपाणी के निधन से पहले की एक तस्वीर भी सामने आई है।

विज्ञापन

महिला यात्री ने खींची थी आखिरी तस्वीर

विजय रूपाणी की आखरी तस्वीर प्लेन में एक महिला यात्री ने खीची थी। फोटो महिला यात्री प्लेन के बिजनेस क्लास में आगे की सीट पर बैठे हुए मोबाइल से दूर बैठे विजय रूपाणी के साथ सेल्फी क्लिक करते हुए दिख रही है। इस दौरान विजय रूपाणी हाथ में स्ट्रॉ पकड़े हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

टेकऑफ के दौरान हुआ प्लेन क्रैश

अहमदाबाद के हवाई अड्डे पर टेकऑफ के दौरान लंदन जा रही एअर इंडिया का विमान नंबर AI-171 क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ, इसी वजह से टेकऑफ के दौरान इंजन फेल होने से चालक विमान पर नियंत्रण खो बैठा और मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में एक बिल्डिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान में तुरंत आग लग गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ