Ahmedabad Plane Crash में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन, सांसद का दावा

Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने इसका दावा किया है। वे अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे।

Vijay Rupani

प्लेन क्रैश में विजय रूपाणी की मौत।

Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा प्लेन हादसा हो गया। इस विमान क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। एअर इंडिया की फ्लाइट में पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे।

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुए दुखद एअर इंडिया विमान हादसे में निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं उन्हें पिछले कई सालों से व्यक्तिगत रूप से जानता था और वे बहुत अच्छे इंसान थे। उनके असामयिक निधन पर मेरे पास शब्द नहीं हैं। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान द्वारकाधीश उन्हें शांति प्रदान करें। ओम शांति।

विज्ञापन

विज्ञापन

पत्नी को लाने के लिए लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी

पूर्व सीएम विजय रूपाणी का एयर टिकट भी सामने आया है। यात्रियों की लिस्ट में उनका नाम 12वें नंबर पर है। बताया जा रहा है कि विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी के लंदन में होने की बात सामने आई है और वे उन्हें वापस लाने के लिए लंदन जा रहे थे।

विज्ञापन

अहमदाबाद में विमान हादसा

आपको बता दें कि एयर इंडिया का विमान AI171 अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। टेकऑफ होने के कुछ मिनट में ही फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघानि नगर में हुई, जहां जमीन में गिरते ही विमान में आग लग गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस गुजरात अध्यक्ष ने किया पोस्ट

कांग्रेस गुजरात अध्यक्ष और सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विजयभाई रूपानी, जिनके साथ गुजरात विधानसभा में एक साथी सदस्य के रूप में कम किया था, उनकी आज की हादसे वाले हवाई जहाज में आखरी तस्वीर। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में आज एक दुखद घटना घटी। जब लंदन जा रहा एक विमान एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कांग्रेस पार्टी की ओर से मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं प्रशासन के साथ खड़े सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं और सभी से आग्रह करता हूं कि वे राहत प्रयासों में सहयोग करना जारी रखें। अगर आवश्यक हो तो रक्तदान करें और हर संभव तरीके से सहायता करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ