गुजरात में बड़ा हादसा, जामनगर–राजकोट हाईवे पर ट्रक से टकराकर पलटी बस

गुजरात में बड़ा हादसा हो गया। जामनगर–राजकोट हाईवे पर ट्रक और बस में भीषण भिड़ंत हो गई। ट्रक से टकराने के बाद बस सड़क से उतरकर खाई में चली गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

bus accident
विज्ञापन

गुजरात में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जामनगर-राजकोट हाईवे पर ध्रोल गांव के पास एक ट्रक और यात्रियों से भरी बस में भिडंत हो गई। संतुलन खोने की वजह खोते हुए पूरी तरह सड़क से नीचे उतर गयी और पलट गई। दोनों बड़े वाहनों की इस टक्कर में बस में सवार कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए ध्रोल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका गहन उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुंरत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। यात्रियों के लिए दूसरी बस का इंतजार किया गया। साथ ही क्रेन मंगवाकर रास्ता साफ कराया गया।

विज्ञापन

इसके अलावा गुजरात के अरवली जिले में बीते मंगलवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। अहमदाबाद जा रही एक एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। भयावह अग्निकांड में महज एक दिन के नवजात शिशु की मौत हो गई। इसके अलावा डॉक्टर और एक नर्स समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

यह भयावह हादसा मोडासा-धन्सूरा रोड पर रात करीब 1 बजे हुआ। गुजरात के महिसागर जिले के जीग्नेश मोची अपने एक दिन के बीमार नवजात को इलाज के लिए अहमदाबाद ले जा रहे थे। एंबुलेंस में बच्चे के साथ पिता जीग्नेश, डॉक्टर शांतिलाल रेंटिया, नर्स भूरीबेन मानत और दो रिश्तेदार गौरांग मोची व गीताबेन मोची थे। ड्राइवर अंकित ठाकोर गाड़ी को चला रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ