जोधपुर में फिर भयानक हादसा, गुजरात से आए श्रद्धालुओं से भरे टैंपो की ट्रेलर से भिड़ंत, 5 की मौत

Jodhpur accident latest update: राजस्थान के जोधपुर में फिर भयानक हादसा होने की खबर है. गुजरात से राजस्थान के रामदेवरा बाबा के दर्शन को आए श्रद्धालुओं से भरे टैंपो को तेज रफ्तार ट्रेलर ने एनएच-125 पर जोधपुर क्षेत्र में टक्कर मार दी, हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई.

jodhpur accident

Jodhpur accident latest update: राजस्थान के जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र में आज सुबह फिर बड़ा हादसा हुआ है. श्रद्धालुओं से भरे टेंपो की एनएच-125 पर तेज रफ्तार ट्रक-ट्रेलर से टक्कर हुई है. हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हुए, जिन्हें बालेसर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जोधपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया. सभी श्रद्धालु गुजरात के साबरकांठा से आए थे और बाबा रामदेवरा के लिए दर्शन के लिए जा रहे थे. टेंपो से टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पलट गया.

ट्रेंपो में सवार थे 15 से ज्यादा श्रद्धालु

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसाग्रस्त हुए टेंपो में 15 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे. रामदेवरा मंदिर में इन दिनों वार्षिक मेला चल रहा है. इसी मेले में शामिल होने के लिए श्रद्धालु गुजरात के अहमदाबाद जिले से आए थे. श्रद्धालुओं में पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. मौके पर मौजूद लोग बताते हैं कि हादसे के पीछे ट्रेलर चालक की गलती थी, रास्ते के मोड़ पर चालक से ट्रेलर का कंट्रोल खो गया और वो सामने से आ रहे टेंपो से जा भिड़ा. मरने वालों की पहचान गुजरात निवासी छोटेलाल, रमेशभाई और लक्ष्मीबाई के रूप में हुई है. टेंपो का अलग हिस्सा हादसे के कारण पूरी तरह चकनाचूर हो गया है.

हादसे को लेकर क्या बोली पुलिस

जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र में रविवार सुबह हादसे की खबर मिलते ही बालेसर थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी मय मौके पर पहुंचे और राहत -बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद तीन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हुई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा. अन्य घायल श्रद्धालुओं में भी कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. उनके सिर और छाती पर चोटें हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ