'कुछ तो अजीब था ...', एअर इंडिया की फ्लाइट को लेकर यात्री आकाश वत्स ने अब क्या कहा?

एअर इंडिया का बोइंग 787 विमान अहमदाबाद में क्रैश हो गया। हादसे से पहले इसी फ्लाइट से सफर करने वाले यात्री आकाश वत्स ने सोशल मीडिया पर असामान्य गतिविधियों का जिक्र किया था। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

ahemdabad flight crash

अहमदाबाद में फ्लाइट क्रैश घटनास्थल पर पहुंचे पीएम मोदी और यात्री आकाश वत्स (फोटो सोर्स- ANI)

विज्ञापन

एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान अहमदाबाद में क्रैश हो गया। इसमें सवार सभी यात्री मारे गए, सिर्फ एक को छोड़कर। एक शख्स की जान चमत्कारिक रूप से बच गई। इस प्लेन हादसे के बाद, इसी जहाज से दिल्ली-अहमदाबाद के बीच सफर करने वाले आकाश वत्स नामक यात्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं इसी जहाज में सवार था और मुझे सब कुछ ठीक महसूस नहीं हुआ था। अब उन्होंने अपनी पोस्ट और वायरल वीडियो पर एक और सफाई दी है।

आकाश वत्स ने कहा है कि मैंने दिल्ली से एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद के लिए ली थी। जहाज को 9:50 बजे उड़ान भरनी थी और इसे 11:30 पर अहमदाबाद पहुंचना था, लेकिन यह दिल्ली से 10:07 बजे उड़ान भरी थी। जब मैं जहाज में बैठा था तो एक यात्री के तौर पर मुझे सब कुछ ठीक नहीं लग रहा था। अब यह एक्सपर्ट ही बता सकते हैं कि वह सही था या नहीं।

विज्ञापन

‘हर चीज का वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर सकता’

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरी राय है, मैंने यह कभी नहीं कहा कि इसी वजह से यह जहाज क्रैश हुआ। टेकऑफ के कुछ देर बाद मैंने नोटिस किया कि फ्लैप बार-बार ऊपर-नीचे हो रहा था। अब कुछ लोग कह रहे हैं कि मैंने इसका वीडियो क्यों नहीं रिकॉर्ड किया। अब मैं हर चीज को रिकॉर्ड नहीं कर सकता।


आकाश वत्स ने कहा कि मैंने एसी को लेकर वीडियो डाला था कि एसी नहीं चल रहा था, लेकिन कई लोगों ने बताया कि टेकऑफ के लिए यह सामान्य होता है। टेकऑफ के बाद एसी चलना शुरू हुआ, लेकिन ठीक से नहीं चल रहा था। फ्लाइट में और लोग भी थे, सभी को समस्या हुई थी। जब अहमदाबाद में हम लैंड हुए तो कई यात्रियों ने यह कहा था कि प्लेन से ठंडा तो बस का एसी है।

विज्ञापन

बता दें कि अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश के बाद आकाश वत्स ने कहा था कि मैं अहमदाबाद से उड़ान भरने से 2 घंटे पहले उसी विमान में था। मैं दिल्ली से अहमदाबाद आया था। मैंने उस जहाज में कुछ असामान्य चीजें देखीं। एअर इंडिया से शिकायत करने के लिए मैंने वीडियो भी बनाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ