---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Vijay Rupani Funeral: कहां होगा विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार, परिवार को सौंपा गया पार्थिव शरीर

Vijay Rupani Funeral: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। चलिए जानते हैं कि आखिर उनका अंतिम संस्कार कहां होगा?

---विज्ञापन---

Vijay Rupani Funeral: गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से फ्लाइट टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जो लंदन अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। विजय रूपाणी की मौत से राजनीतिक जगत में काफी शोक का माहौल है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने उनकी मौत पर शोक और दुख व्यक्त किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही विजय रूपाणी के घर पर लोगों का आना-जाना लगा पड़ा है। पूर्व सीएम विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

---विज्ञापन---

कहां होगा विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार

खबर है कि पूर्व CM विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार राजकोट में किया जाएगा। डीएनए के आधार पर विजय रूपाणी के शव की पहचान हो गई है। उनके पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया गया है, जिसे वे अब राजकोट ले गए हैं। उनकी पत्नी अंजली रूपानी खुद पति के पार्थिव शरीर लेने पहुंची थीं। विजय रूपाणी लंदन में बेटी से मिलने के लिए जा रहे थे और फ्लाइट में सवार थे।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश का सच अब आएगा सामने, प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला, DVR की रिकॉर्डिंग खोलेगी राज

---विज्ञापन---

कैसे होता है पूर्व CM का अंतिम संस्कार?

बता दें कि प्रोटोकॉल के हिसाब से अगर किसी पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो जाता है, तो उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाता है। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा जाता है। अंतिम संस्कार से पहले गन सैल्यूट दिया जाता है। इस दौरान राज्य की मौजूदा मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री अंतिम संस्कार में शामिल रहती हैं। इसके अलावा, संबंधित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उनके अंतिम संस्कार में मौजूद रहते हैं।

First published on: Jun 13, 2025 02:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola