Covid 19 Returns: कोविड 19 के बढ़ते खतरे के बीच गुरुवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। बैठक के बाद उन्होंने कहा, दिल्ली में कोरोना का BF.7 का कोई मामला नहीं है। हमने पूरी तैयारी कर रखी है। पिछली बार देखने में आया था कि ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर काफी दिक्कत हुई थी लेकिन इस बार इसकी कमी नहीं होगी।
और पढ़िए – भारत बायोटेक के नेजल वैक्सीन को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, जल्द तय की जाएगी कीमत
जांच व बेड की क्षमता बढ़ाई
सीएम ने आगे कहा कि दिल्ली में 2500 टेस्टिंग होती है। हमारी एक लाख तक की क्षमता है। उन्होंने कहा कि 8 हजार बेड कोरोना के लिए रिजर्व है। पिछली बार पीक में हमें 25 हजार बेड तक बढ़ा दिए थे। इस बार हम 36 हजार बेड तक की व्यवस्था करने में सक्षम हैं।
और पढ़िए – मथुरा बांके बिहारी मंदिर ने कोरोना को लेकर नई एडवाइजरी जारी की, रैंडम सैंपलिंग की तैयारी
बूस्टर डोज लगवाएं
सीएम ने लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की सलाह दी। अभी तक दिल्ली में केवल 24 फीसदी लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। सीएम ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने अपील की। उन्होंने कहा जितने केस आ रहें हैं हम उन सबकी जीनोम सीक्वेंसिंग करा रहे हैं। हमारे पास 928 मैट्रिक टन ऑक्सीजन स्टोर करने की क्षमता है। इसके अलावा 6 हजार सिलिंडर रिजर्व में खाली पड़े हैं। 380 एंबुलेंस तैयार खड़ी हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
4 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines