Delhi Power Cut Alert: मुंडका, अलकनंदा, नांगलोई समेत दिल्ली के इन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली! चेक करें कहीं आपका एरिया भी तो नहीं लिस्ट में

Delhi Mein 1 Novermber ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में 1 नवंबर को बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है, जिसे लेकर BSES के अंतर्गत BRPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. जानिए आपका इलाका भी है क्या लिस्ट में शामिल?

delhi power cut news 1 november 2026

दिल्ली में 1 नवंबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI/BSES)

खबर की मुख्य बातें:
  • दिल्ली में 1 नवंबर 2026 को BRPL डिस्कॉम के तहत कई इलाकों में बिजली कटौती होगी.
  • यह कटौती रखरखाव और अपग्रेडेशन कार्यों के कारण होगी, जिसमें ट्रांसफार्मर रखरखाव और नेटवर्क अपग्रेडेशन शामिल हैं.
  • प्रभावित डिवीजनों में वसंत कुंज, मुंडका, नांगलोई, अलकनंदा, नेहरू प्लेस और विकासपुरी शामिल हैं.
  • ज्यादातर इलाकों में बिजली कटौती सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:11 बजे या 2:00 बजे तक रहेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक या सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी.

देश की राजधानी दिल्ली में वक्त के साथ आबादी में भी अच्छा-खासा इजाफा हो रहा है, जिसका असर बिजली खपत पर भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली के क्षेत्रों में पहले से बेहतर, मजबूत, सुरक्षित और निर्बाध बिजली सप्लाई देने के लिए आए दिन बिजली डिस्कॉम कंपनी अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस का कार्य करती रहती है. इस मेंटेनेंस के चलते कई इलाकों में कुछ देर के लिए बिजली भी गुल रहती है, लेकिन बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए ये कार्य जरूरी भी है. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES के BRPL के अंतर्गत इलाकों में 1 नवंबर 2026 को बिजली सप्लाई बाधित रहने वाली है (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 01-11-2026), जिसकी सूचना डिस्कॉम कंपनी ने खुद आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दे दी है. प्रभावित इलाकों में दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाके शामिल है, आइए जानते हैं कहां-कहां रहेगा पावर कट और कब आएगी बिजली?

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कटेगी दिल्ली में 1 नवंबर को बिजली?

दिल्ली में 1 नवंबर 2026 को BRPL डिस्काम के तहत कई इलाकों में मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन कार्य के कारण बिजली कटौती रहेगी. जिन प्रमुख डिवीजनों और इलाकों में बिजली प्रभावित होगी, उनमें -वसंत कुंज, मुंडका, नांगलोई, अलकनंदा, नेहरू प्लेस, विकासपुरी डिवीजनों शामिल हैं. यानी कि इन डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले इलाके, जिसमें मुंडका इंडस्ट्रियल क्षेत्र मुंडका, नांगलोई जाट नांगलोई, रणहौला, इंदिरा कल्याण विहार ओखला फेज-1, कैलाश कॉलोनी ग्रेटर कैलाश जैसे कई इलाकों में बिजली कटौती का असर दिखाई दे सकता है. आपकी सुविधा के लिए हम प्रभावित रहने वाले इलाकों कि आधिकारिक लिस्ट अपलोड कर रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने एरिया का नाम इसमें चेक कर सकते हैं और पहले ही योजना बना सकते हैं.

देखें पूरी लिस्ट:-

विज्ञापन

कितनी देर गुल रहेगी बिजली?

BRPL द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का समय अलग-अलग इलाकों में अलग निर्धारित किया गया है, जिसके तहत मुख्य रूप से मेंटेमेंस का कार्य सुबह और दोपहर तक चलेगा. ज्यादातर इलाकों में सुबह 11:00 बजे से रखरखाव कार्य शुरू हो जाएगा, यानी बिजली कट जाएगी, जो दोपहर 13:11 बजे (1:11 बजे) और 14:00(2:00 बजे) के बीच चलेगा. इसके अलावा मुंडका और विकासपुरी डिवीजन में ये कार्य सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक और 10:00 बजे से दोपहर 13:00 (1:00 बजे) तक चलेगा. मुख्य रूप से ज्यादातर इलाकों में पावर कट 2-3 घंटे रहेगा, इसलिए कटौती से पहले कुछ छोट-मोटे कार्य निपटा लेना अच्छा योजना साबित हो सकती है.

बिजली कटौती के वक्त कौन-कौन सा कार्य होगा?

आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, BRPL की टीमें प्रभावित इलाकों में कई महत्वपूर्ण कार्य करेंगी, जिसमें ट्रांसफॉर्मर – निवारक रखरखाव (Transformer-preventive Maintenance), ट्रांसफॉर्मर-नेटवर्क का अपग्रेडेशन (Transformer-network Upgradation), LT सर्किट – पेड़ों की छंटाई (LT Circuit-tree Trimming), LT सर्किट – नया Ltab सर्किट बिछाना (LT Circuit-new Ltab Circuit Laying), 11kv फीडर-केबल प्रवेश छिद्र खुला है (11kv Feeder-cable Entry Hole Open), Rmu में 11kv फीडर की समस्या (11kv Feeder-problem In Rmu), Rmu-रखरखाव (Rmu-maintenance) और ट्रांसफॉर्मर-ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन (Transformer-transformer Replacement) आदि कार्य अलग-अलग इलाकों में कराएं जाएंगे.

विज्ञापन

क्या करें और क्या नहीं?

अगर आपका घर पर शटडाउन शेड्यूल की आधिकारिक लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती से पहले कुछ जरूरी तैयारियां कर लें, ताकि बाद में आपको ज्यादा परेशान न होना पड़े. अगर आप सुबह कपड़े धोने की योजना बना रहे हैं या बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पहले ये काम कर लें या फिर जब बिजली बहाल हो जाए, तब. इतना ही नहीं, पावर कट से कुछ देर पहले पानी की टंकी भरना समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है, क्योंकि ऐसा करने से पानी स्टोर रहेगा और आप अपनी जरूरत के अनुसार, पानी का इस्तेमाल कर सकेंगे. इतना ही नहीं, जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत बिजली के भारी उपकरण जैसे- एसी, फ्रिज, पानी का मोटर और हीटर आदि को चालू न करें, क्योंकि अगर मेंटेनेंस कार्य के चलते वोल्टेज में उतार चढ़ाव रहता है, तो आपके ये उपकरण खराब हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ