दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका आया है. अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी क्षेत्र या किसी अच्छी कंपनी में काम करने का अनुभव रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. DU ने असिस्टेंट (Assistant) के पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आप लंबे समय से एक स्थिर और सम्मानजनक नौकरी की तलाश में थे, तो यहां जानिये कि इस पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है, फॉर्म कैसे भरना है और परीक्षा का पैटर्न क्या होगा.
भर्ती से जुड़ी काम की बातें
कुल पद: 215 पद
पद का नाम: असिस्टेंट (Assistant)
ऑफिशियल वेबसाइट: du.ac.in
आवेदन की आखिरी तारीख: 19 नवंबर 2026 या एम्प्लॉयमेंट न्यूज में विज्ञापन छपने के 2 हफ्ते के भीतर
योग्यता: कौन कर सकता है अप्लाई?
DU में असिस्टेंट बनने के लिए आपके पास ये योग्यताएं होनी चाहिए:
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन (Bachelor’s Degree) की डिग्री.
अनुभव (Experience): किसी यूनिवर्सिटी, रिसर्च इंस्टीट्यूट, सरकारी/राज्य सरकार के विभाग, PSU या ऑटोनॉमस बॉडी में जूनियर असिस्टेंट (या इसके बराबर) पद पर 2 साल का अनुभव. या फिर किसी ऐसी प्राइवेट कंपनी/कॉर्पोरेट बैंक में 2 साल का अनुभव, जिसका सालाना टर्नओवर (Turnover) कम से कम 200 करोड़ रुपये हो.
उम्र सीमा: उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए.
कैसे होगा सिलेक्शन?
सिलेक्शन कुल तीन चरणों में होगा:
प्रीलिम्स एग्जाम :
यह 200 अंकों का एमसीक्यू (MCQ) आधारित टेस्ट होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें जनरल स्टडीज, रीज़निंग, मैथ्स और उच्च शिक्षा संस्थानों के कामकाज से जुड़े सवाल होंगे. यह टेस्ट सिर्फ शॉर्टलिस्ट करने के लिए है, इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे.
मेन्स एग्जाम :
यह परीक्षा 200 अंकों की होगी. आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.
स्किल टेस्ट :
यह 100 अंकों का होगा, जिसमें पास होने के लिए कम से कम 50 अंक लाना अनिवार्य है. यह टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग नेचर का होगा.
आवेदन फीस
जनरल / अनारक्षित (Unreserved): 1,000 रुपये
ओबीसी (OBC-NCL), EWS और सभी महिला उम्मीदवार: 800 रुपये
एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार: 600 रुपये
एक बार फीस जमा होने के बाद किसी भी परिस्थिति में वापस (Refund) नहीं होगी.
आवेदन कैसे करें?
दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर Recruitment या Notification सेक्शन में असिस्टेंट भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें.
अपनी जरूरी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें.
अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.