रामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! 10 प्रमुख चौराहों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली यातायात पुलिस ने मध्य दिल्ली के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर डायवर्जन लागू होगा.

Delhi traffic advisory

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है. (Photo: ANI)

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार, 1 नवंबर को INDIA गठबंधन की रैली को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. SIR में करीब 13 करोड़ वोटर्स के नाम काटे जाने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने मध्य दिल्ली के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर डायवर्जन लागू होगा.

विज्ञापन

इन जगहों पर रहेगा ट्रैफिक पुलिस का फोकस

यातायात पुलिस ने जिन 10 स्थानों को डायवर्जन प्वाइंट के तौर पर चिह्नित किया है, उनमें नेताजी सुभाष मार्ग टी-प्वाइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, ITO A-प्वाइंट, अजमेरी गेट रेड लाइट, बाराखंबा रोड पर रणजीत सिंह फ्लाईओवर, भवभूति मार्ग-डीडीयू मार्ग रेड लाइट, झंडेवालान गोलचक्कर, तुर्कमान गेट और मीरदर्द चौक शामिल हैं. इनके अलावा बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, अरुणा आसफ अली रोड, मिंटो रोड, डीबीजी रोड और बाराखंबा रोड पर भी यातायात प्रभावित होने की आशंका है. कमला मार्केट गोलचक्कर और हमदर्द चौक के आसपास भी वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

दिल्ली के इन रास्तों पर भी पड़ेगा असर

गुरु नानक चौक से कमला मार्केट गोलचक्कर, कमला मार्केट से हमदर्द चौक, हमदर्द चौक से तुर्कमान गेट और तुर्कमान गेट से गुरु नानक चौक तक वाहनों की आवाजाही को स्थिति के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा. डीटीसी बसों का संचालन भी बहादुर शाह जफर मार्ग, राजघाट से जेएलएन मार्ग, डीबीजी रोड और मिंटो रोड पर यातायात की स्थिति के आधार पर सीमित किया जा सकता है.

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री भी ध्यान दें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है. डीबीजी रोड की ओर से आने वाले यात्री चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल, मिंटो रोड और भवभूति मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं. पूर्वी दिल्ली से आने वाले यात्री आईटीओ, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग और भवभूति मार्ग के रास्ते अजमेरी गेट की ओर पहुंच सकते हैं. अगर डीडीयू मार्ग पर आवाजाही बाधित होती है तो आईटीओ रेड लाइट, डब्ल्यू-प्वाइंट, सिकंदरा रोड, कनॉट प्लेस, पहाड़गंज और चेम्सफोर्ड रोड के रास्ते स्टेशन पहुंचने का विकल्प रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ