दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल बोले-2024 दिसंबर तक बन जाएंगी कच्ची कॉलोनियों की सड़कें
Edited By Amit Kasana

अब केजरीवाल का अगला प्लान क्या?
Edited By Amit Kasana

अब केजरीवाल का अगला प्लान क्या?
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली के दशरथपुरी, वैशाली एक्सटेंशन और डाबड़ी एक्सटेंशन में नई सड़क सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और गैस की पाइपलाइन के कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बारिश के बाद पश्चिमी दिल्ली की इन कॉलोनियों में पैदल चलना मुश्किल था।
सीएम ने आगे कहा कि दशरथपुरी, वैशाली, वैशाली एक्सटेंशन और डाबड़ी एक्सटेंशन में सभी सड़कें बन गई हैं। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा दिल्ली की बात होती है तो लोग नई दिल्ली के क्षेत्र या इंडिया गेट आदि के बारे में बात करते हैं। जबकि असली राजधानी यहां की कच्ची कालोनियों में बसती है।
सीएम ने कहा कि यहां के दुर्गा पार्क में जो सड़क रह गई हैं उन पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा रघु नगर और सागरपुर वार्ड में सीवर का काम पूरा हो चुका है। बता दें कि पश्चिमी दिल्ली की कालोनियों में साढ़े सात किलोमीटर लंबी कुल 76 सड़कें और 152 नालियां बनी है।
सीएम ने कहा कि 2024 दिसंबर तक सभी कच्ची कालोनियों में सड़कें बन जाएगीं। दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली की आपूर्ति के बाद हर घर में 24 घंटे नल से साफ पीने का पानी सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। इसके अलावा सीएम ने दिल्ली में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां अमेरिका व यूरोप की तरह सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: