दिल्ली दंगे 2020 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग वाली 15 याचिकाएं खारिज

दिल्ली में साल 2020 में भड़के दंगों की वजह हेट स्पीच थी, यह दावा करते हुए कई दिग्गज राजनेताओं पर आरोप लगाए गए. उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए करीब 15 याचिकाएं हाईकोर्ट में दायर की गईं, जिन्हें आज खारिज कर दिया गया.

delhi riots 2020 | delhi high court | petition

दिल्ली दंगों की पीछे की वजह राजनेताओं के भड़काऊ भाषणों को बताते हुए याचिकाएं दायर की गई थीं. (Credit- ANI)

दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच मामले में दायर 15 याचिकाएं खारिज कर दी हैं. याचिकाओं में हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने और SIT से जांच कराने की मांग की गई थी. साल 2019 में जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में हिंसा हुई थी और फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे हुए थे. आरोप है कि राजनेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर लोगों को भड़काया था, जिन्होंने हिंसा की. अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनीष सिसोदिया, अकबरुद्दीन ओवैसी, परवेश वर्मा समेत कई राजनेताओं पर केस दर्ज करने की मांग की गई थी.

विज्ञापन

वृंदा करात और जमीयत उलेमा की याचिकाएं

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं में मांग की गई थी कि 2020 के दिल्ली दंगों में हेट स्पीच और भड़काऊ बयानों की भूमिका की जांच होनी चाहिए. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई, जांच और गिरफ्तारी की रिपोर्ट भी कोर्ट को तलब करके समीक्षा करनी चाहिए. लेकिन हाईकोर्ट ने याचिकाएं खारिज करके नेताओं को बड़ी राहत दी है. पूर्व राज्यसभा सांसद वृंदा करात और जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने भी याचिकाएं दायर की थीं, जिनमें दिल्ली पुलिस की निष्क्रियता और नफरत फैलाने वाले भाषणों की जांच की मांग की गई थी. लेकिन दिल्ली पुलिस ने याचिकाओं का विरोध करते हुए अपना पक्ष रखा.

विज्ञापन

साल 2020 में दिल्ली में क्यों भड़के थे दंगे?

बता दें कि फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ था. इस दौरान CAA समर्थकों और विरोधियों के बीच सांप्रदायिक हिंसा हुई थी. 23 फरवरी 2020 को जाफराबाद और मौजपुर इलाकों में आगजनी, पथराव और हिंसक झड़पें हुई थीं. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कर्मचारी अंकित शर्मा समेत कुल 53 लोगों की कई दिन चले दंगों में मौत हुई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे. हिंसक प्रदर्शनकारियों ने घरों, दुकानों, वाहनों और धार्मिक स्थलों को भी आग लगा दी थी और संपत्ति का भारी नुकसान पहुंचाया था.

2019 में जामिया मिलियामें क्या हुआ था?

साल 2019 में दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था. 15 दिसंबर 2019 को विरोध प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर कूच करने का प्रयास किया. लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें मथुरा रोड के पास रोक दिया था. इस दौरान प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए थे और उन्होंने पथराव किया. बसों और अन्य वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई. लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करके पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का दमन किया और फिर जामिया मिलिया के कैंपस में पहुंची, लेकिन पुलिस पर लाइब्रेरी और कैंपस में छात्रों पर कार्रवाई के आरोप लगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ