BJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब

बीजेपी राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के घर पर चोरों ने हाथ साफ किया, जोकि दिल्ली के VIP इलाके में मौजूद है.

radha mohan das

BJP सांसद राधा मोहन दास के घर डकैती (Photo: File)

विज्ञापन

दिल्ली में आम आदमी तो क्या, देश के नेता भी सुरक्षित नहीं है. बीजेपी राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के घर पर चोरों ने हाथ साफ किया, जोकि दिल्ली के VIP इलाके में मौजूद है. सबसे हैरानी की बात है कि लुटोरों ने कीमती सामान के साथ-साथ गटर का ढक्कन भी चुरा लिया. चोरी की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: मोबाइल चोरी में पहुंचा था जेल, दीवार फांदकर आधार कार्ड मांगने थाने पहुंचा चोर

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच चोरी कैसे?

पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि चोरों ने सांसद के घर में कैसे एंट्री ली और किस तरह इस साजिश को अंजाम दिया. दरअसल, बीजेपी सांसद का आवास फिरोजशाह रोड पर मौजूद है, जिसकी गिनती दिल्ली के VIP इलाकों में होती है. यहां कई सांसदों और दिग्गजों के घर हैं. इस इलाके में सिक्योरिटी बेहद टाइट है. लेकिन राधा मोहन दास के घर पर हुई चोरी ने सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान लगा दिया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अब दिल्ली पुलिस मामले की बारीकी से जांच में कर रही है. इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को छाना जा रहा है, ताकि कम से कम चोरों के आने-जाने का रास्ता पता चल सके. अभी तक पुलिस को वारदात के वक्त का भी पता नहीं चल पाया है और ना ही ये कि इस घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया. पुलिस के पास अभी तक ये जानकारी भी नहीं है कि चोर क्या-क्या कीमती सामान अपने साथ ले गए हैं. फॉरेंसिक टीम सांसद के आवास के अलग-अलग हिस्सों से फिंगरप्रिंट और बाकी सबूत इकट्ठे कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ