'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को विपक्ष लगातार उठा रहा है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने रविवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

AAP Protest

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में AAP का प्रदर्शन (Photo: ANI)

विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को विपक्ष लगातार उठा रहा है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने रविवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी के नेताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिनमें AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा भी शामिल थे.

ये भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?

विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि वो बेरहमी से उन्हें हिरासत में ले रही है. उन्होंने कहा- ”पुलिसकर्मी मुझे ऐसे उठा-पटक रहे हैं जैसे मैं कोई फुटबॉल हूं. पैर ऊपर, सिर नीचे कर के पुलिस मुझे उठाकर ले जा रही है. यहां इतनी बड़ी पुलिस फोर्स है, फिर भी वो अपने ही ACP के खिलाफ FIR दर्ज नहीं कर रहे हैं और ना ही ACP को गिरफ्तार कर रहे हैं. जो लोग लड़की के हक लिए खड़े हैं, उनके साथ ये ऐसी बद्तमीजी कर रहे हैं. इस सरकार को जाना होगा.” AAP नेता ने दिल्ली की जनता से इंडिया गेट पर आकर अपनी आवाज उठाने की अपील की.

करीब 25 कार्यकर्ता हिरासत में

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो भी पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- ”ये हवा में मेरे जूते हैं, इंडिया गेट पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें उल्टा कर दिया ताकि कैमरे से मेरा चेहरा न दिखे.” दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान AAP के कम से कम 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. वहीं, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आइसा कार्यकर्ताओं ने रविवार को भी लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया. वो बड़ी संख्या में बैरिकेडिंग और भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे जंतर-मंतर की ओर बढ़े. प्रदर्शनकारी आंध्र भवन सर्कल से जंतर-मंतर की ओर मार्च करते हुए नारे लगाते नजर आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ