उड़ान भरते हुए रनवे से टकराया प्लेन का पिछला हिस्सा, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo6E 6054 जिस फ्लाइट में ये हादसा हुआ है उसके सभी क्रू मेंबर से पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद विमान की जांच में उसके पिछले हिस्से पर निशान मिले हैं।

delhi airport, IndiGo6E, Delhi, Bengaluru, plane tailstrike, investigation

IndiGo

विज्ञापन

Delhi to Bengaluru flight tailstrike: दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरते हुए एक प्लेन का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया गया। जिसके बाद इस प्लेन को उड़ान भरने से रोक दिया गया है। इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। इस हादसे से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन

हवा में लहरा गया विमान

जानकारी के अनुसार ये घटना 9 सितंबर की है। दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन की उड़ान संख्या 6054 दिल्ली से बेंगलुरु के लिए जा रही थी। अभी विमान ने उडा़न ही भरी थी कि इस दौरान उसका पिछले हिस्सा रनवे से टकरा गया। सूत्रों के अनुसार ये टक्कर काफी तेज थी, टकराने के बाद तेज आवाज के साथ विमान कुछ देर के लिए हवा में लहरा गया था।

प्लेन के पिछले हिस्से पर मिले निशान

पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इस हादसे के बारे में सूचना दी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। जानकारी के अनुसार विमान के पिछले हिस्से पर इस हादसे से गहरे निशान आए थे। मानों किसी नुकीली चीज से प्लेन की बॉडी को किसी ने नोंच दिया हो। घटना के बाद कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल बन गया था। सभी बचाव दल को अलर्ट किया गया था, हालांकि विमान के वापस सुरक्षित उतरने के बाद सभी जांच एजेंसियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

क्रू मेंबर से की जा रही पूछताछ

जानकारी के अनुसार IndiGo6E 6054 जिस फ्लाइट में ये हादसा हुआ है उसके सभी क्रू मेंबर से पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद सभी को विमान से उतार दिया गया था। यात्रियों के जाने की अलग व्यवस्था की गई थी। इस पूरे मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। एयरलाइन और सिविक एविएशन एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ