Chhattisgarh: लाखों के गबन के आरोप में बार मैनेजर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
Edited By Yashodhan Sharma

गबन
Edited By Yashodhan Sharma

गबन
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामान खरीदी के नाम पर चार लाख रुपये का गबन करने वाले बार के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उजागर होने पर आरोपी ने अपने साथी कर्मचारियों को दबाव डालने पर आत्महत्या की धमकी दी। बार के कर्मचारियों की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी बार मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला लोरमी क्षेत्र के साल्हेपारा का बताया जा रहा है। यहां के निवासी याकूब साहू महाराणा प्रताप चौक स्थित प्लेटिनम बार में कर्मचारी हैं। याकूब ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि बार का मैनेजर जान पीटर बार के लिए चिकन, मटन, मछली और रेस्टोरेंट के लिए सामानों की खरीददारी करता था। वह बिक्री की रकम से भुगतान करता था, लेकिन सामान खरीदी के बाद भी उसने 4 लाख का भुगतान दुकानदारों को नहीं किया था।
इसकी जानकारी होने पर मैनेजर से पूछताछ की गई, तो वह उल्टा जवाब देने लगा, रकम वापसी की बात कहने पर कर्मचारियों को धमकाने लगा, फिर मोबाइल बंद कर गायब हो गया। कर्मचारी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर आरोपी जान पीटर को गिरफ्तार कर लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: