नई दिल्ली: देश इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा मुहिम का आह्वान किया है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रशासन से लेकर हर कोई तैयारी में जुट गया है। इसके लिए निजी कंपनियों, सामाजिक संस्था की भी मदद ली जाएगी। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए बीएमसी की और से भी तैयारी की गई है।

35 लाख से ज्यादा तिरंगा का ऑर्डर

विज्ञापन

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने 35 लाख से ज्यादा तिरंगा का ऑर्डर दिया है। इसके महानगर पालिका 7 करोड़ रुपए खर्च करेगी। यह तिरंगा बीएमसी लोगों को मुफ्त में देगी। हर घर तिरंगा मुहिम की घोषणा के बाद तिरंगा बनाने वाले फैक्ट्री / फर्म पर काफी दबाव बढ़ गया है। मुंबई के भायखला इलाके में स्थित द फ्लैग कॉर्पोरेशन के एमडी ने ज्ञान शाह ने बताया कि हर घर तिरंगा मुहिम की वजह से तिरंगे की डिमांड कई ज्यादा गुना बढ़ गई है।

दूसरे राज्यों से भी डिमांड 
न सिर्फ मुंबई बल्कि दूसरे राज्यों से भी तिरंगे की डिमांड ज्यादा है। बृहनमुंबई महानगर पालिका की ओर से हमें बुलाया गया था। बीएमसी ने 25 लाख तिरंगा बनाने के लिए कहा था, लेकिन कम समय में 25 लाख तिरंगा बनाकर सप्लाई करना मुश्किल है। इसलिए हमने सिर्फ 5 लाख तिरंगा बनाकर देने के समर्थता जताई है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव मौके पर 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। करीब 25 करोड़ घरों पर 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ