8 महीने की मासूम को जमकर पीटा, टूटा हाथ, फिर अस्पताल में तोड़ा दम; बिहार में बड़ी वारदात

Bihar Crime News : बिहार में एक बड़ी खबर सामने आई है। किन्नर की मासूम बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद किन्नरों ने जमकर हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Bihar crime news

File Photo

विज्ञापन

Bihar Crime News : बिहार के भोजपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक किन्नर के पति ने गोद लिए दुधमुंहे बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिससे गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी मच गई है। इस घटना से आक्रोशित किन्नरों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

यह घटना भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र की है। किन्नर मुस्कान के पति सरफराज ने रविवार को गोद लिए 8 महीने की बच्ची लक्ष्मी को मौत के घाट उतार दिया। उसने बच्ची को जमकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। किन्नर मुस्कान ने आरोप लगाया कि बच्ची बहुत रोती थी, जिसे लेकर उसका पति उसे मरता था। दो दिन पहले सरफराज ने मासूम बच्ची की जमकर पिटाई की, जिससे उसका हाथ टूट गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

बच्ची की मौत से गुस्से में किन्नर

बच्ची की मौत के बाद वहां पर बसे सभी किन्नरों का आक्रोश भड़क उठा। इसके बाद आक्रोशित किन्नरों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। किन्नरों ने पीरो बस स्टैंड के पास बच्ची के शव को सड़क के बीचोंबीच रखकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन

सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन

पुलिसवालों ने किसी तरह किन्नरों को समझा कर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पीरो थाने की पुलिस ने किन्नर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ