ताबड़तोड़ मारीं पांच गोलियां, पटना में होटल कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या

Bihar Patna Murder Case : बिहार की राजधानी पटना में बदमाश बेखौफ हैं। वे दिनदहाड़े लोगों को मौत के घाट उतार दे रहे हैं। इस बीच एक और मामला सामने आया है, जिसमें कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

suicide

Bihar Patna Murder Case : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बदमाशों ने राजधानी में दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर होटल कारोबारी की हत्या कर दी, जिससे पटना में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। पीरबहोर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रविवार की दोपहर होटल मालिक शकील मलिक को पांच गोलियां मारीं, जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

पटना जंक्शन के समीप मृतक शकील मलिक का भोजनालय होटल है। हमलावर बाइक से आए थे। सूत्रों का कहना है कि मृतक शकील अहमद अपने नए मकान को देखने आया था। पीरबहोर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

घटनास्थल से 5 खोखे बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से 5 खोखे बरामद किए हैं। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया है कि कारोबारी का किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं थी। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी कि कारोबारी को कितनी गोलियां लगी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ