पटना में गैंगस्टर की सरेआम हत्या, दिल्ली के तिहाड़ जेल में रची गई थी साजिश

पुलिस के अनुसार फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्यारों ने पहले मृतक को प्रणाम किया फिर ताबड़तोड़ उस पर गोलियां दाग दीं।

Patna, Tihar Jail, Ramji Yadav, Vikas Jha, Bihar, bihar Police

मृतक रामजी यादव

विज्ञापन

(अमिताभ ओझा, पटना)

Bihar Crime News: पटना के दानापुर इलाके में शुक्रवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने कुख्यात गैंगस्टर रामजी राय उर्फ रामजी यादव की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। गोलियों की आवाज से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा। बताया जा रहा है कि पहले पुलिस को नहीं पता था कि मरने वाला गैंगस्टर है।

विज्ञापन

हत्यारों ने भेजा एक पेज का कबूलनामा, बताई हत्या की वजह

बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पास लोगों को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें हत्यारों ने इसकी जिम्मेदारी ली। बताया जा रहा है कि इस हत्या की साजिश दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद एक अन्य गैंगस्टर ने रची है। जो मैसेज आया उसमें लिखा है कि विकास झा जिंदाबाद, मै प्रवक्ता राज झा रामजी राय की हत्या की जिम्मेदारी लेता हूं… उसके आतंक को खत्म करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। ये कबूलनामा एक पेज का है।

साइज न देने पर की गई थी हत्या

पुलिस के अनुसार फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्यारों ने पहले मृतक को प्रणाम किया फिर ताबड़तोड़ उस पर गोलियां दाग दीं। रामजी यादव डुमरा सीतामढ़ी का रहनेवाला था। उस पर हत्या समेत अन्य संगीन धाराओं में करीब 21 केस दर्ज हैं। वह मोस्ट वांटेड अपराधी था और क्राइम की दुनिया में उसे “मुड़कटवा” कहते थे। बताया जाता है कि जब वह नाबालिग था तो उसने महज बाइक से साइड न देने पर सरेआम दो लोगो को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी, 2012 में उसे जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ