बिहार में उपचुनाव से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, बिहटा में बनेगा नया एयरपोर्ट

कैबिनेट की बैठक में मुंबई से सटे ठाणे में इंट्रीग्रल रिंग मेट्रो को मंजूरी मिली है। इस मेट्रो की लंबाई 29 किमी तक होगी।

narendra modi, ashwini vaishnaw, Cabinet meeting, industrial smart cities, National Industrial Corridor Development Program
विज्ञापन

Cabinet Decisions: बिहार में उपचुनाव से पहले केंद्र सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में बिह‍टा में एयरपोर्ट के ल‍िए 1413 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। केंद्रीय रेल और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद इस बारे में और बैठक में विकास कार्यों के लिए गए कई फैसलों की जानकारी दी। बता दें बैठक की अध्‍यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। बता दें बिहार में जल्द ही 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने बिहटा में नए इंट्रीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग को मंजूरी दी है। कैबिनेट में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रस्ताव को स्‍वीकार कर ल‍िया है। बता दें इस नए एयरपोर्ट से वर्तमान में मौजूद पटना एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा। बताया जा रहा है कि यह नया एयरपोर्ट 66 हजार स्क्वायर मीटर एरिया में बनाया जाएगा। इससे रोजाना करीब 3 हजार से ज्यादा विमान उड़ान भरने की क्षमता होगी और सालाना 50 लाख यात्री उड़ान भर सकेंगे।

विज्ञापन

बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 के 2 कॉर‍िडोर को मंजूरी 

कैबिनेट की बैठक में पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर नए सिविल एन्क्लेव और मौजूदा टर्मिनल के विकास के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। यह विकासकार्य 1549 करोड़ रुपये की लागत से होगा। बताया जा रहा है कि यहां के टर्मिनलों को नए विमानों के परिचालन के लायक बनाया जाएगा और यहां 10 पार्किंग बे और एप्रन भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा बेंगलुरु मेट्रो रेल प्रोजेक्‍ट फेज-3 के 2 कॉर‍िडोर को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन

पुणे में भी मेट्रो का विस्तार होगा 

कैबिनेट की बैठक में मुंबई से सटे ठाणे में इंट्रीग्रल रिंग मेट्रो को मंजूरी मिली है। इस मेट्रो की लंबाई 29 किमी तक होगी। बताया जा रहा है कि इसमें 22 स्टेशन होंगे और इस प्रोजेक्ट पर करीब 12,200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बैठक में पुणे में भी मेट्रो के विस्तार को भी मंजूरी दी गई है। यहां स्वारगेट से काटरेज तक मेट्रो का एक्सटेंशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ