क्या उमर लड़ेंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव? फारूक अब्दुल्ला ने किया बड़ा ऐलान

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024 : चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। जम्मू-कश्मीर में तीन चरण और हरियाणा में एक चरण में वोट पड़ेंगे। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी।

Omar Abdullah-Farooq Abdullah

फारूक अब्दुल्ला ने उमर अब्दुल्ला के चुनाव लड़ने पर किया बड़ा ऐलान।

विज्ञापन

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024 : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने उमर अब्दुल्ला को लेकर बड़ा बयान दिया।

विधानसभा चुनावों की घोषणा पर जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे खुद ये चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उनके बेटे उमर अब्दुल्ला इलेक्शन नहीं लड़ेंगे। जब जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिल जाएगा तब वे पद छोड़ देंगे और उस सीट से उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

चुनाव की घोषणा पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ नेशनल कॉन्फ्रेंस ही नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर की सभी पार्टियां राज्य का दर्जा चाहती हैं। भारत सरकार ने वादा किया है कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्ज मिलेगा। फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि उमर अब्दुल्ला तभी चुनाव लड़ेंगे, जब जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल हो जाएगा।

विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने चुनाव का किया स्वागत

वहीं, उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि देर आए दुरुस्त आए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने आज विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर लिया, जिसका जम्मू-कश्मीर के लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

जानें कब डाले जाएंगे वोट?

विज्ञापन

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में तीन फेज में मतदान होगा। पहले चरण में 18 सिंतबर, दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं, हरियाणा में एक चरण में एक अक्टूबर को वोट पड़ेंगे। दोनों राज्यों में एक साथ 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ