Bihar Chunav 2025 Benipur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बेनीपुर भी है, जो बिहार के दरभंगा जिले के पूर्वी हिस्से में स्थित है। 2020 में इस सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बेनीपुर से जीत मिल चुकी है?
2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे
विजयी उम्मीदवार
बिनय कुमार चौधरी
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
61,416 वोट मिले
वोट लीड- 6,590
वोट शेयर- 37.58 फीसदी
मिथिलेश कुमार चौधरी
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
54,826 वोट मिले
वोट शेयर- 33.55 फीसदी
कमल राम विनोद झा
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
17,616 वोट मिले
वोट शेयर- 10.78 फीसदी
कौन सी पार्टियों को मिली जीत?
इस सीट पर 2015 से ही JDU को जीत मिलती आ रही है। वहीं, 2020 में JDU के बिनय कुमार चौधरी को जीत मिली। इसके अलावा, 2010 में यह सीट BJP के गोपाल जी ठाकुर ने जीती थी। बेनीपुर सीट पर बीजेपी का दबदबा है। इस बार भी यहां से NDA जीत की पूरी कोशिश करने के लिए तैयार है। दूसरी तरफ महागठबंधन भी बिहार की हर सीट पर कड़ी टक्कर देने वाला है।
बेनीपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?
बेनीपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 2,89,224 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 39,623 मुस्लिम वोटर्स दर्ज किए गए हैं। यादव मतदाताओं की तादाद 34,706 दर्ज की गई। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,01,342 तक पहुंच गए थे।