Bihar Chunav 2025, Sonbarsha (SC) Vidhan Sabha Seat: JDU की कब्जे वाली सोनबरसा सीट पर होगी पार्टियों की नजर, जानिए इसका चुनावी इतिहास

Sonbarsha (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की सोनबरसा (एससी) सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Sonbarsha (SC)
विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Sonbarsha (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक सोनबरसा (एससी) सीट भी है, जो सहरसा जिले में स्थित अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2020 में इस सीट से RJD के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक सोनबरसा (एससी) से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

रत्नेश सदा
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
67,678 वोट मिले
वोट लीड- 13,466
वोट शेयर- 40.20 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

तारणी ऋषिदेव
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
54,212 वोट मिले
वोट शेयर- 32.20 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

सरिता देवी
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
13,566 वोट मिले
वोट शेयर- 8.06 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

सोनबरसा में कई पार्टियों के उम्मीदवारों को जनता ने जीत का ताज पहनाया है। यहां पर कांग्रेस ने 4 बार जीत हासिल की है। इसके अलावा, JDU और RJD को भी 3-3 बार जीत मिली है। संयुक्त समाजवादी पार्टी और लोकदल को 1-1 बार जीत मिली। वहीं, जनता दल ने दो बार जीत दर्ज की। इस सीट पर ही लोकदल के उम्मीदवार के तौर पर 1985 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर भी जीते थे। फिलहाल इस सीट पर JDU का कब्जा है, पार्टी के उम्मीदवार लगातार तीन बार जीत हासिल कर चुके हैं।

सोनबरसा (एससी) में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

सोनबरसा (एससी) के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,13,357 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 48,256 मुस्लिम वोटर्स और 84,911 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज किए गए। वहीं, यादव वोटर्स की संख्या 55,464 है। ये वोटर्स लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़कर 3,18,427 तक पहुंच गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ