Bihar Chunav 2025, Balrampur Vidhan Sabha Seat: BJP-JDU का टूटा गठबंधन… तो देखना पड़ा हार का मुंह, इस बार बलरामपुर सीट पर कब्जे की होगी पूरी कोशिश

Balrampur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को हो जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की बलरामपुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

Balrampur Vidhan Sabha

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Balrampur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बलरामपुर सीट भी है। ये बिहार के कटिहार जिले में स्थित एक सामान्य वर्ग की विधानसभा सीट है। 2020 में इस सीट से CPI(ML)(L) राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बलरामपुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

विज्ञापन

महबूब आलम
पार्टी- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) CPI(ML)(L)
104,489 वोट मिले
वोट लीड- 53,597
वोट शेयर- 51.11 फीसदी

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

बरुण कुमार झा
पार्टी- विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)
50,892 वोट मिले
वोट शेयर- 24.89 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

संगीता देवी
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी (LJNSP)
8,949 वोट मिले
वोट शेयर- 4.38 फीसदी

विज्ञापन

कौन सी पार्टियों को मिली जीत?

इस सीट पर 2010 के चुनाव में दुलाल चंद्र गोस्वामी को जीत मिली थी। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर CPI(ML)(L) के महबूब आलम को 2,704 वोटों से शिकस्त दी थी। साल 2015 में जब JDU का BJP से जब गठबंधन टूटा तो दुलाल चंद्र गोस्वामी JDU उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में उतरे। वहीं, BJP ने वरुण कुमार झा को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, इन दोनों में से ही कोई नहीं जीता, जीत मिली CPI(ML)(L) के महबूब आलम को। अगर JDU और BJP का गठबंधन होता तो ये सीट उनको मिल सकती थी।

बलरामपुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स?

बलरामपुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 3,33,492 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इसमें 2,02,763 मुस्लिम वोटर्स और अनुसूचित जाति के वोटर्स 40,019 दर्ज किए गए। इसके अलावा, अनुसूचित जनजाति के वोटर्स 5,400 रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव में यह संख्या बढ़कर 3,50,083 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ