Nitish Kumar क्या थामेंगे INDIA का हाथ? गिरिराज सिंह के बाद मीसा भारती का बड़ा बयान

Bihar CM Nitish Kumar and Lalu Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राज्य की सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है। लालू यादव के ऑफर पर नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ी, तो वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और आरजेडी सांसद मीसा भारती ने भी इस पर बयान दिया है।

nitish kumar lalu yadav
विज्ञापन

Bihar Nitish Kumar on Lalu Yadav Offer: बिहार में कड़ाके की सर्दी के बीच राजनीतिक हलचल भी तेज होने लगी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया, जिसके बाद से बिहार का सियासी पारा भी आसमान छूने लगा है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। ऐसे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी विपक्ष पर पलटवार करने का मौका नहीं छोड़ा।

नीतीश ने दिया जवाब

लालू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम दो बार गलती कर चुके हैं, लेकिन अब नहीं करेंगे। मुजफ्फरपुर में एक इवेंट के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि हम दो बार गलती कर चुके हैं। गलती से उन लोगों के साथ जुड़ गए थे। अब हम अपने पुराने साथी के साथ हैं। पहले बिहार में आलम यह था कि कोई 6 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाता था, लेकिन अब सबकुछ बदल गया है।

विज्ञापन

गिरिराज सिंह ने दी प्रतिक्रिया

नीतीश कुमार के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि बाप-बेटे यानी लालू यादव और तेजस्वी यादव छक्का पंजा खेल रहे हैं। नीतीश के जवाब ने दोनों के मुंह पर तमाचा मारा है। बिहार की जनता अब कभी इन लोगों को सत्ता में नहीं लेगी। लालू जी हार के डर से नीतीश कुमार के आगे घुटने टेक रहे हैं। वहीं जब गिरिराज सिंह ने बिहार चुनाव का मुख्यमंत्री चेहरा पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

विज्ञापन

मीसा भारती ने साधा निशाना

जब आरजेडी सांसद और लालू यादव की बेटी मीसा भारती से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नीतीश और लालू दोस्त हैं। दोनों आपस में क्या बात करते हैं, वो नहीं जानती हैं। नीतीश कुमार ने तेजस्वी को स्थापित किया और लालू यादव ने सम्राट चौधरी को स्थापित किया था। महाराष्ट्र में क्या हुआ देख लीजिए। बीजेपी नीतीश का भी वही हाल करना चाहती है।

विज्ञापन

बिहार में कब होगा चुनाव?

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। अक्टूबर 2025 में बिहार विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। ऐसे में अक्टूबर तक चुनाव की घोषणा हो सकती है। BPSC विवाद को लेकर पहले ही बिहार में सियासी घमासाम मच गया है। इसी बीच नीतीश के पाला बदलने की अटकलें बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा देती हैं। मगर अब नीतीश ने इन अटकलों पर पूरी तरह से फुल स्टॉप लगा दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ