कुंभ मेले में ब्लास्ट की धमकी देने वाला कौन? जानें कैसे लगा पुलिस के हाथ और क्यों रची साजिश?

Bomb Blast Threat Accused Arrest: महाकुंभ मेले में बम धमाका करने की धमकी देने वाले लड़के को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है, जिसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने धमकी क्यों दी?

Mahakumbh Mela Bomb Blast Threat Accused

महाकुंभ को बम की धमकी देने वाला आरोपी और उसके द्वारा लिखी गई पोस्ट।

Mahakumbh Mela Bomb Blast Threat Case Accused Arrest: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 14 जनवरी से लगने जा रहे महाकुंभ मेले में बम ब्लास्ट करने की धमकी देने वाला पकड़ा गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी को बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को भवानीपुर पुलिस की मदद से शहीदगंज पंचायत के वार्ड 4 में छापेमारी करके दबोचा गया।

विज्ञापन

आरोपी 11वीं क्लास का स्टूडेंट है और उसका नाम आयुष कुमार जायसवाल पुत्र जय किशोर जायसवाल है। उसने अपने दोस्त को फंसाने के लिए साजिश रची, क्योंकि दोनों का झगड़ा हो गया था। इसलिए उसने नासिर पठान के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और उस पर पोस्ट लिखकर कुंभ मेले को उड़ाने की धमकी दे दी। पुलिस उसे प्रयागराज ले आई है और ATS उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

धमकी देने के बाद नेपाल गया था आयुष

विज्ञापन

पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा और भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आयुष कुमार जायसवाल को उत्तर प्रदेश पुलिस गिरफ्तार करके अपने साथ लेकर गई है। मुखबिर से पता चला कि 31 दिसंबर को धमकी भरी पोस्ट लिखने के बाद आयुष नेपाल चला गया था। आयुष नेपाल में कहां और क्यों गया और कौन-कौन लोग नेपाल गए थे? नेपाल में आयुष किस-किस से मिला?

पुलिस इसका पता लगाने में भी जुटी है। लखनऊ के UP-112 मुख्यालय के ऑपरेशन कमांडर अरविंद कुमार नैन ने पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (लखनऊ), अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था (लखनऊ), अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा (लखनऊ), अपर पुलिस महानिदेशक ATS (लखनऊ) और SSP कुंभ को लेटर भेजा और जांच में सहयोग करने को कहा।

विज्ञापन

आयुष तक ऐसे पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयुष ने 31 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर नसर पठान नाम से एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उसने महाकुंभ में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। उसने लिखा था कि ऑल ऑफ यू, तुम सब अपराधी हो। महाकुंभ में बम ब्लास्ट करेंगे। 1000 हिंदुओं को मारेंगे। विपिन गौड़ नामक युवक ने इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट डायल-112 UP पुलिस को अपने इंस्टा अकाउंट पर टैग करते हुए शेयर किया। इस पोस्ट को देखकर UP पुलिस एक्टिव हुई।

विज्ञापन

फिर पुलिस ने उस सिस्टम का IP एड्रेस ट्रेस किया, जिस सिस्टम से पोस्ट लिखी गई थी। महाकुंभ मेला कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई। 3 जांच टीमें बनाकर सर्विलांसिंग की गई। IP एड्रेस ट्रेस करने पर वह नंबर पता चला, जिससे इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया था। वह नंबर बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर शहीदगंज में रजिस्टर्ड था। जहां जाकर पुलिस ने आरोपी का सुराग खंगाला और उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ