अभिषेक कुमार (पटना)
Bihar News : भारत समय के साथ बहुत तरक्की कर चुका है, जिसमें देश के नाम एक दिन में 100 सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकार्ड भी बन चुका है। लेकिन अभी भी लोगों के अंदर अंधविश्वास काफी भरा हुआ है। बिहार के हाजीपुर के कौनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा की रात को ये अंधविश्वास देखने को मिलता है। क्योंकि इस रात यहां पर भूतों का मेला लगता है। जहां पर पूरी रात भूत भगाने का प्रोग्राम चलता है। हैरानी की बात ये है कि भूत भगाने और सिद्धि का कार्यक्रम करने के लिए जिला प्रशासन पूरा इंतजाम करता है।
बिहार में भूतों का मेला
बिहार में कार्तिक पूर्णिमा की रात को भूत भगाने और सिद्धि करने का खेल भगत और ओझा के द्वारा किया जाता है। हाजीपुर में गंडक किनारे कौनहारा घाट में जहां तक आपकी नजर जाएगी, वहां तक ओझा और भगत का मंडली दिखाई देगी। यहां पर फिर शुरू होता है भूत भगाने का खेल, अजीब बात यह है की भूत की भाषा केवल भगत और ओझा ही समझ पाते हैं। भूत भगाने के नाम पर महिलाओं को बाल पड़कर गंगा स्नान कराया जाता है। कहीं पर महिलाओं को पीट कर उनसे भूत को निकाला जाता है। आपको बता दें कि कौनहारा घाट पर मोक्ष का धाम माना जाता है।
ये भी पढ़ें: बिहार के इस गांव में 500 करोड़ में बन रहा है मेडिकल कॉलेज; हर साल होगा 100 सीटों पर एडमिशन
क्या है मान्यता?
हाजीपुर के कौनहारा घाट को लेकर कहा जाता है कि गंगा-गंडक संगम में गज और ग्राह के बीच युद्ध हुआ था। काफी बलवान होने के बावजूद पानी में गज कमजोर पड़ गया तभी गंगा में उसे एक कमल का फूल दिखाई दिया। गज ने अपने सूढ़ में कमल का फूल और गंगाजल लेकर हरि की आराधना की। जिसके बाद भक्त की पुकार पर खुद हरि ने दर्शन दिए और ग्राह का वध कर गज की प्राण रक्षा की। प्रभु के हाथों मरकर जहां ग्राह को मोक्ष की प्राप्ति हो गई तो वहीं गज को नया जीवन मिला। मोक्ष एवं नये जीवन की प्राप्ति की कामना को लेकर कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में लोग गंगा स्नान करने हाजीपुर एवं सोनपुर के घाट पर पहुंचते हैं।
1000 कांस्टेबल की तैनाती
वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि 10 दिनों से कार्तिक पूर्णिमा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी आदेश दिए गए हैं। वहीं, 1000 कांस्टेबल की भी तैनाती की गई है, इसके अलावा 400 के करीब अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। जिले का सबसे इंपॉर्टेंट घाट कौनहारा घाट है, जहां पर काफी भीड़ होती है। इसके लिए वहां पर सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Bihar: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की बढ़ी लंबाई, इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
19 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines