---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Viral Video: क्या दिमाग लगाया है! बॉल की पिचिंग देखने के लिए अनोखा जुगाड़, नहीं देखा होगा ऐसा DRS

DRS Viral Video: क्रिकेट में जब गेंदबाज बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू आउट करने की अपील करता है तो अंपायर के लिए ये सबसे पेचीदा काम हो जाता है। अंपायर को 22 गज के फासले से यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि गेंद यदि पैर पर नहीं लगती तो क्या विकेट को हिट कर पाती। […]

---विज्ञापन---

DRS Viral Video: क्रिकेट में जब गेंदबाज बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू आउट करने की अपील करता है तो अंपायर के लिए ये सबसे पेचीदा काम हो जाता है। अंपायर को 22 गज के फासले से यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि गेंद यदि पैर पर नहीं लगती तो क्या विकेट को हिट कर पाती। इसी जद्दोजहद को दूर करने के लिए क्रिकेट में डिसिजन रिव्यू सिस्टम (DRS) को इंट्रोड्यूस किया गया। जिससे थर्ड अंपायर को बारीकी से एक-एक मोमेंट को देखने और सटीक जानकारी निकालने का मौका मिलता है। हालांकि कई बार इसे लेकर भी कंट्रोवर्सी सामने आती हैं।

बच्चों ने लगाया दिमाग

हालांकि जब आपके पास टेक्नोलॉजी न हो और क्रिकेट घर या गली में खेला जा रहा हो तो डीआरएस कैसे इस्तेमाल करें? इसी उलझन को दूर करने के लिए कुछ बच्चों ने गजब दिमाग लगाया है। सोशल मीडिया साइट्स पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ बच्चे घर में क्रिकेट खेलते हुए अनोखे तरीके से डीआरएस का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यूज किया गया स्लो मोशन 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा जैसे ही बॉल फेंकता है, गेंद सीधा जाकर बल्लेबाज के पैड्स से टकरा जाती है। इसके बाद दूसरे बच्चे LBW की अपील कर देते हैं, लेकिन कंटेनर पहने खड़ा अंपायर बल्लेबाज को आउट देने से मना कर देता है। इसके बाद बच्चे डीआरएस लेते हैं। फिर रिव्यू पर स्लो मोशन में दिखाया जाता है कि बॉल सही डायरेक्शन में जा रही थी।

विकेट के आगे लगा दीं तीन रस्सियां 

बच्चे यहां दिमाग लगाते हैं और विकेट के सामने तीन रस्सियां लगा देते हैं, ताकि बॉल की पिचिंग पता लग सके। फिर रिप्ले में नजर आता है कि बॉल की पिचिंग बीच वाली रस्सी पर थी और यह विकेट को हिट करते हुए जा रही थी। आखिरकार अंपायर को अपना डिसिजन पलटना पड़ा और बल्लेबाज को आउट करार दे दिया गया। हालांकि ये वीडियो कहां का है ये पता नहीं चलता, लेकिन बच्चों की इस चतुराई की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये वीडियो भारत या पाकिस्तान में से किसी जगह का हो सकता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2023 07:33 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola