Image Credit: X

IND vs SL: जायसवाल से लेकर गिल तक, दूसरी पारी में फ्लॉप हुए ये 5 खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारत के 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में खराब बल्लेबाजी की. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है. दूसरी पारी में भारतीय टीम के 5 खिलाड़ियों ने खराब बल्लेबाजी की है. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 3 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए. पहली पारी में भी वह रन आउट हो गए थे. वहीं, केएल राहुल ने भी खासा प्रभावित नहीं किया और 47 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी बल्लेबाजी में निराश किया और दूसरी पारी में महज 20 गेंदों में 8 रन बनाकर चलते बने. ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने भी खराब खेल दिखाया. जुरेल ने 15 गेंदों में 7 और जडेजा ने 19 गेंदों में 9 रन बनाए. इसलिए भारतीय टीम चौथे दिन ही 48.5 ओवर में 193 रन ही बना सकी. श्रीलंका के सामने भारत ने 372 रनों का लक्ष्य रखा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ